ब्राम्हण परिवार को मिलेगा राजनाथ और योगी का साथ
लखनऊ में रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का साथ ब्राम्हण परिवार, लखनऊ को मिलेगा। दरअसल, 14 नवम्बर 2021 को उत्तम/अवस्थी लॉन, कृष्णा नगर, कानपुर रोड, लखनऊ में ब्राम्हण परिवार, लखनऊ का ‘‘16वां स्थापना दिवस समारोह’’ आयोजित हो रहा है।
IPN Live
Lucknow, 13 Nov, 2021 09:52 PMलखनऊ, 13 नवम्बर 2021। लखनऊ में रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का साथ ब्राम्हण परिवार, लखनऊ को मिलेगा। दरअसल, 14 नवम्बर 2021 को उत्तम/अवस्थी लॉन, कृष्णा नगर, कानपुर रोड, लखनऊ में ब्राम्हण परिवार, लखनऊ का ‘‘16वां स्थापना दिवस समारोह’’ आयोजित हो रहा है।
ब्राम्हण परिवार, लखनऊ के अध्यक्ष शिवशंकर अवस्थी ने बताया कि हमारे ब्राम्हण परिवार, लखनऊ का ‘‘16वां स्थापना दिवस समारोह’’ आगामी 14 नवम्बर 2021 को उत्तम/अवस्थी लॉन, कृष्णा नगर, कानपुर रोड, लखनऊ में दोपहर 01 बजे आयोजित होना है। परिवार इस उत्सव को पूर्व की तरह बड़ी धूमधाम से मनायेगा। उन्होंने बताया कि समारोह में लगभग 5 हजार लोगों के आने की सम्भावना है।
खास बात यह है कि समारोह की गरिमा और उसकी सुन्दरता बढ़ाने के लिए हमारे इस उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ हमारा मान बढ़ायेंगे।
अवस्थी ने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश शर्मा उप-मुख्यमंत्री, उ.प्र., बृजेश पाठक विधि एवं न्याय मंत्री, जितिन प्रसाद प्राविधिक शिक्षा मंत्री, श्रीमती स्वाति सिंह महिला एवं बाल विकास मंत्री, अशोक बाजपेयी सांसद (सचेतक), राज्य सभा, रीता बहुगुणा जोशी सांसद, प्रयागराज, संयुक्ता भाटिया महापौर, लखनऊ की उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम में सुरेश चन्द्र तिवारी, अविनाश त्रिवेदी, सुधाकर त्रिपाठी एवं उमेश द्विवेदी भी मौजूद रहेंगे।

No Previous Comments found.