UPBJP अध्यक्ष भूपेंद्र ने कहा : विजय का इतिहास लिखने में पारंगत हैं BJP के कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह द्वारा बुधवार को विगत कार्यों की समीक्षा तथा आगामी कार्ययोजना के लक्ष्य के साथ लोकसभा प्रवास बैठक संपन्न हुई।

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 1 Jun, 2023 12:45 AM

लखनऊ, 31 मई 2023 (आईपीएन)।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह द्वारा बुधवार को विगत कार्यों की समीक्षा तथा आगामी कार्ययोजना के लक्ष्य के साथ लोकसभा प्रवास बैठक संपन्न हुई। राज्य मुख्यालय पर आयोजित बैठक में 14 लोकसभा के लोकसभा प्रभारी, संयोजक, विधानसभा प्रभारी, संयोजक तथा विस्तारक उपस्थित रहे।

UPBJP अध्यक्ष भूपेंद्र ने कहा : विजय का इतिहास लिखने में पारंगत हैं BJP के कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने विगत कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने के लिए महा जनसंपर्क अभियान प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने अनुशासन, सुसंस्कार तथा परिश्रम से विजय का इतिहास लिखने में पारंगत है।  उन्होंने कहा कि विगत दिनों हुए निकाय चुनाव में भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ताओं ने विजय का कीर्तिमान स्थापित किया है। अब फिर एक बार महा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से हमें गांव, गली, शहर तक पहुंच कर प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क करके केंद्र सरकार की योजनाएं तथा ऐतिहासिक व साहसिक निर्णयो को जनता के दरबार में प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि 80 लोकसभा सीटें जीतकर उत्तर प्रदेश की भाजपा इकाई अपने 2024 के लक्ष्य को पूर्ण करेंगी। उन्होंने विस्तारको से संवाद करते हुए कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्रो में पहुंचकर संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी रूप से संपादित कराने में सहभागी बनें।

UPBJP अध्यक्ष भूपेंद्र ने कहा : विजय का इतिहास लिखने में पारंगत हैं BJP के कार्यकर्ता

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान  के तहत आयोजित होने वाली 80 लोकसभा में जनसभाएं, प्रेस वार्ता, घर-घर जनसंपर्क अभियान, लाभार्थी सम्मेलन, मोर्चा सम्मेलन सहित सभी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से सफल बनाने में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता तथा प्रत्येक पदाधिकारी की भूमिका सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने विस्तारको को कार्य क्षेत्र में जाने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर संगठन कि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन की कार्ययोजना को प्रभावी बनाने की बड़ी जिम्मेदारी आपके ऊपर है। प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने लोकसभा प्रवास की जानकारी दी। 

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, कमलावती सिंह, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.