UP कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने कहा : देश के हर आदमी की रग-रग में बसे हैं ‘श्री राम’

UP Congress in-charge Avinash Pandey said: 'Shri Ram' is present in every vein of every person of the country.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 7 Jan, 2024 11:44 PM

लखनऊ, 07 जनवरी 2024 (आईपीएन)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय ने आज यहां कहा कि देश के हर आदमी की रग-रग में श्री राम बसे हैं। यह आस्था का विषय है, लेकिन इसका राजनीतिकरण हो रहा है, जो मान्य नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्पष्ट रूप से प्रभु श्री राम में अपनी आस्था प्रकट करती है। लेकिन प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में किसे जाना है किसे नहीं, यह व्यक्तिगत निर्णय है, इसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं होगा। पार्टी के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पत्रकारों से चाय पर संवाद कार्यक्रम में श्री पाण्डेय ने कहा कि यूपी कांग्रेस के नेता 15 जनवरी को अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि आगामी 14 जनवरी को मणिपुर से प्रारंभ होने वाली जननायक राहुल गांधी की अगुवाई में ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’’ देश में सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय की लड़ाई को मजबूती प्रदान करेगी। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 जनवरी को प्रत्येक जिला मुख्यालय से ‘‘भारत जोड़ो न्याय मशाल यात्रा’’ शुरू की जायेगी। यह यात्रा प्रत्येक जनपद में शाम 6ः00 बजे से शुरू होकर 5 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए शहीद स्थल पर संकल्प के साथ सम्पन्न होगी।


UP कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने कहा : देश के हर आदमी की रग-रग में बसे हैं ‘श्री राम’

राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उ0प्र0 अविनाश पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तरह प्रदेश की जनता तक पहुंचकर प्रदेश के हताश एवं निराश लोगों में एक उम्मीद की नई किरण जगाकर उनका जनसर्म्थन हासिल करनी की एक मुहिम थी। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूरी तरह से सफल रहे इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि यूपी कांग्रेस के द्वारा एक संवाद कार्यक्रम चलाया जायेगा जिसमें प्रदेश के शीर्ष नेताओं से लेकर संगठन के निचले स्तर तक कार्यकर्ताओं तक सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के संदेश को जनता में पहुंचाने का कार्य किया जायेगा, यह कार्यक्रम दो चरणों में सम्पन्न होगा जिसके पहले चरण में कार्यकर्ताओं से संवाद होगा एवं दूसरे चरण में कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। यह कार्यक्रम लगभग 100 दिनों तक चलेगा।


UP कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने कहा : देश के हर आदमी की रग-रग में बसे हैं ‘श्री राम’

अविनाश पाण्डेय ने बताया कि संगठन को गतीशील बनाने की दिशा में प्रदेश के सभी जिलों एवं ब्लाकों में कांग्रेस संगठन को किस प्रकार से मजबूत बनाया जाये इस हेतु कार्यकर्ताओं से उनके सुझावों को लेकर उन पर गंभीरतापूर्वक विचार कर अमल किया जायेगा। जिसके लिए आगामी 15 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय मशाल यात्रा चलाई जायेगी तद्पश्चात 16 से 18 जनवरी तक सभाएं की जायेगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत, पूर्व सांसद निर्मल खत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव धीरज गुर्जर, राजेश तिवारी, सत्यनारायण पटेल, नीलांशू चतुर्वेदी, तौकीर आलम, प्रदीप नरवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, संगठन महासचिव अनिल यादव, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 उमा शंकर पाण्डेय, अंशू अवस्थी, पुनीत पाठक, मनीष हिंदवी, डॉ0 राहुल राजभर, प्रियंका गुप्ता, संजीव सिंह, कुंवर सिंह निषाद, अजीमुल्लाह खान, सचिन रावत, प्रदीप सिंह, अभिमन्यु त्यागी, डॉ0 सुधा मिश्रा, आस्था तिवारी, प्रेम नारायण पाल, अशोक सिंह, विकास श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.