UP BJP के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा : मोदी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटे जीतेगी
UP BJP President Bhupendra Singh Chaudhary said: Under the leadership of Modi, BJP will win all 80 seats in the state.
IPN Live
Lucknow, 20 Nov, 2023 09:22 PMलखनऊ, 20 नवम्बर 2023 (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में आयोजित बैठक में वोटर चेतना महाभियान सहित विभिन्न अभियानों पर चर्चा के साथ पार्टी के क्षेत्रीय प्रभारी, मोर्चाे के प्रदेश प्रभारी तथा सह प्रभारी के साथ ही जिलों के प्रभारी घोषित किए गए। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को आयोजित बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री संजय राय ने किया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विभिन्न अभियानों, कार्यक्रमों तथा सेवा कार्यों के माध्यम से अनवरत जनता के बीच कार्य करने वाला देश का एकमात्र राजनैतिक दल है। जबकि अन्य राजनैतिक दल सिर्फ चुनाव के समय ही सक्रिय होते है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव के लिए संगठनात्मक रूप से पार्टी सभी तैयारियां पूरी कर रही है। चौधरी ने कहा कि बूथ की मजबूत इकाई से लेकर प्रदेश स्तर तक की सभी संगठनात्मक तैयारियां पूरी हो रही है। प्रदेश के 14 लोकसभा क्षेत्रों में संगठन ने चुनाव संचालन समितियों के साथ ही विधानसभा स्तर पर विस्तारक तथा अन्य संगठनात्मक संरचना पहले ही पूर्ण कर ली थी और जल्द ही अन्य लोकसभा क्षेत्रों की चुनाव संचालन समितियां भी पूर्ण होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटे जीतेगी।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठन में समय-समय पर प्रत्येक कार्यकर्ता के दायित्व में परिवर्तन होता है, यह संगठन की आदर्श परम्परा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर निश्चित विजय की रणनीति पर काम करना है और उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता अपने परिश्रम से विजय का परिणाम देने में सक्षम है। वोटर चेतना महाभियान के माध्यम से संगठन के कार्यकर्ता लगातार जन सम्पर्क कर रहे है। उन्होंने कहा कि अब कम समय में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। आप सब के परिश्रम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने सभी क्षेत्र प्रभारियों, मोर्चा प्रभारी व सहप्रभारियों तथा जिला प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बैठक में क्षेत्रीय प्रभारियों, मोर्चा प्रभारी व सहप्रभारियों तथा जिला प्रभारियों के नाम घोषित किए। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह को ब्रज क्षेत्र का प्रभारी, प्रदेश महामंत्री संजय राय अवध क्षेत्र के प्रभारी, सुभाष यदुवंश पश्चिम क्षेत्र प्रभारी, अनूप गुप्ता कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र प्रभारी, अमर पाल मौर्य काशी क्षेत्र प्रभारी, गोविन्द नारायण शुक्ला को गोरखपुर क्षेत्र प्रभारी घोषित किया गया।
जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा एवं सुरेश पासी युवा मोर्चा के सह प्रभारी घोषित किए गए। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक को महिला मोर्चा के प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर एवं शकुन्तला चौहान को महिला मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा को किसान मोर्चा का प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे एवं शंकर गिरि को किसान मोर्चा का प्रदेश सह प्रभारी घोषित किया गया। जबकि प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री सुश्री पूनम बजाज तथा अभिजात मिश्रा को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश सह प्रभारी घोषित किया गया है। प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत को अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी तथा प्रदेश मंत्री डीपी भारती को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश सहप्रभारी घोषित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री शंकर लोधी को प्रदेश सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश सहप्रभारी घोषित किया गया है। प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा के घोषित जिला प्रभारियों के क्रम में पश्चिम क्षेत्र से रामपुर राजा वर्मा, मुरादाबाद महानगर व मुरादाबाद राजेश यादव, शामली विकास अग्रवाल, अमरोहा सत्यपाल पाल, बिजनौर हरिओम शर्मा, सहारनपुर महानगर वाईपी सिंह, सहारनपुर जिला डीके शर्मा, मुजफ्फरनगर सूर्यप्रकाश पाल, मेरठ महानगर विजय शिवहरे, मेरठ जिला मयंक गोयल, गाजियाबाद महानगर व गाजियाबाद जिला मानवेन्द्र सिंह (एमएलसी), हापुड़ सत्यपाल सैनी, नोएडा महानगर कान्ता कर्दम, गौतमबुद्ध नगर प्रमोद गुप्ता, बागपत चन्द्र मोहन, संभल हेमंत राजपूत, बुलन्दशहर बंसत त्यागी को जिला प्रभारी घोषित किया गया।
भाजपा ब्रज क्षेत्र के जिला प्रभारियों में आगरा महानगर धर्मेन्द्र सिंह, आगरा जिला अमित बाल्मीकि, मथुरा जिला एवं मथुरा महानगर अशोक कटारिया, फिरोजाबाद महानगर व फिरोजाबाद जिला ब्रज बहादुर, एटा हर्षवर्धन आर्य, अलीगढ़ जिला मानवेन्द्र सिंह लोधी, अलीगढ़ महानगर श्रीचन्द्र शर्मा, हाथरस डीपी भारती, मैनपुरी अनिल चौधरी, कासगंज सुश्री पूनम बजाज, बरेली महानगर मोहित बेनीवाल, बरेली जिला देवेन्द्र चौधरी, ऑवला दोदराम कुशवाहा, शाहजहांपुर महानगर व शाहजहांपुर जिला सुरेश राणा, पीलीभीत गुलशन आनन्द तथा बदायूं में दिनेश कुमार शर्मा को जिला प्रभारी घोषित किया।
भाजपा कानपुर-बुन्देलखंड क्षेत्र के जिला प्रभारियों के क्रम में कन्नौज इन्द्रपाल पटेल, औरैया आनन्द सिंह, कानपुर देहात अशोक राजपूत, कानपुर ग्रामीण राधेश्याम पाण्डेय, कानपुर उत्तर एवं कानपुर दक्षिण पंकज सिंह, फतेहपुर रंजना उपाध्याय, जालौन अशोक जाटव, झांसी ग्रामीण एवं झांसी महानगर संत विलास शिवहरे, ललितपुर सुरेश अवस्थी, हमीरपुर देवेश कोरी, फर्रूखाबाद शिव महेश दुबे, महोबा संजीव श्रृंगीऋषि, बांदा राम किशोर साहू, चित्रकूट अनिल यादव, इटावा में कमलावती सिंह को जिला प्रभारी घोषित किया गया।
भाजपा अवध क्षेत्र के जिला प्रभारी की घोषित सूची में लखनऊ महानगर एवं लखनऊ जिला श्री त्रयम्बक त्रिपाठी, रायबरेली पीयूष मिश्रा, सीतापुर नीरज सिंह, लखीमपुर-खीरी वासुदेव मौर्य, हरदोई शंकर लोधी, अंबेडकरनगर पद्म सेन चौधरी, बाराबंकी अवनीश सिंह, बलरामपुर राहुलराज रस्तोगी, बहराइच शिव भूषण सिंह, गोण्डा विजय बहादुर पाठक, श्रावस्ती शिव नायक वर्मा, अयोध्या महानगर विजय प्रताप सिंह, अयोध्या जिला मिथलेश त्रिपाठी तथा उन्नाव जिले में अर्चना मिश्रा को जिला प्रभारी घोषित किया गया।
भाजपा काशी क्षेत्र के जिला प्रभारी सूची में वाराणसी महानगर एवं वाराणसी जिला अरूण पाठक, गाजीपुर राकेश द्विवेदी, प्रतापगढ़ कौशलेन्द्र पटेल, भदोही नागेन्द्र रघुवंशी, जौनपुर अशोक चौरसिया, मछलीशहर संतोष पटेल, सुल्तानपुर मीना चौबे, अमेठी शंकर गिरि, प्रयागराज महानगर महेश श्रीवास्तव, प्रयागराज गंगापार उत्तर मौर्य, प्रयागराज यमुनापार सुशील त्रिपाठी, चन्दौली अनामिका चौधरी, मिर्जापुर सरोज कुशवाहा, कौशाम्बी अवधेश गुप्ता तथा सोनभद्र में अमर नाथ यादव को जिला प्रभारी घोषित किया गया।
भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के जिला प्रभारी सूची में गोरखपुर महानगर एवं गोरखपुर जिला सलिल विश्नोई, संतकबीरनगर अजय सिंह गौतम, बस्ती समीर सिंह, सिद्धार्थनगर हरिचरण कुशवाहा, महराजगंज राम जियावन मौर्य, देवरिया संतराज यादव, कुशीनगर शकुन्तला चौहान, आजमगढ़ अशोक सिंह, लालगंज मुराहु राजभर, मऊ आनन्द शुक्ला तथा बलिया में नीलम सोनकर को जिला प्रभारी घोषित किया गया।

No Previous Comments found.