कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने प्रत्याशियों के लिए किया चुनाव प्रचार व जनसंवाद
IPN Live
Lucknow, 5 Feb, 2022 01:20 AMलखनऊ, 04 फरवरी 2022 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों ने कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार व जनसम्पर्क किया। नेताओं ने कांग्रेस उम्मीदवारों को वोट देकर जिताने की अपील की। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी प्रतिज्ञाओं को पूरा किया जाएगा। कांग्रेस ने वादों को रोडमैप प्रतिज्ञा पत्र, शक्ति विधान और युवा विधान के रूप में जनता के सामने रखा है। कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों की लड़ाई लड़ रही है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि अलीगढ़ की कोल विधानसभा में पूर्व सांसद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी विवेक बंसल के समर्थन में जनसम्पर्क किया और वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी प्रतिज्ञाओं को पूरा किया जाएगा। कांग्रेस ने वादों को रोडमैप प्रतिज्ञा पत्र, शक्ति विधान और युवा विधान के रूप में जनता के सामने रखा है। कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों की लड़ाई लड़ रही है।
आगरा में प्रचार अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया एंड कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल और आगरा कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सिकंदर वाल्मीकि, आगरा दक्षिण विधानसभा से प्रत्याशी अनुज शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनता के हित को ध्यान में रखते हुए काम किया है। जनता के हर मामले में कांग्रेस आगे रही है। किसानों के साथ हमेशा साथ रही। यही वजह है कि जनता ने 2022 में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
गौतमबुद्धनगर की जेवर विधानसभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम व राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चौधरी के समर्थन में जनसंवाद किया और कांग्रेस को वोट देने की अपील की। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस विकास की बात करती है, बाकी लोग जाति-धर्म की बात करते हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी वादों को पूरा किया जाएगा, इस बार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

No Previous Comments found.