2027 के यूपी चुनाव में सामाजिक न्याय बनेगा कांग्रेस का बड़ा सियासी हथियार, मथुरा से पिछड़े-दलितों की राजनीतिक हिस्सेदारी का शंखनाद

Social justice will become a major political weapon for Congress in the 2027 UP elections, with Mathura announcing the political participation of backward and Dalit communities.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 22 Nov, 2026 07:03 PM

मथुरा, 22 नवंबर 2026 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी बिसात पर कांग्रेस ने सामाजिक न्याय, जातिगत जनगणना और पिछड़े-दलितों की राजनीतिक हिस्सेदारी को बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी तेज कर दी है। मथुरा के ग्राम दामोदरपुरा में आयोजित सामाजिक न्याय एवं भागीदारी सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर संविधान की रक्षा, आरक्षण और आबादी के अनुपात में सत्ता में भागीदारी का सवाल उठाया। सम्मेलन में मथुरा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पिछड़े, दलित, शोषित और वंचित वर्गों के लोगों के साथ युवा, किसान, मजदूर और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।


2027 के यूपी चुनाव में सामाजिक न्याय बनेगा कांग्रेस का बड़ा सियासी हथियार, मथुरा से पिछड़े-दलितों की राजनीतिक हिस्सेदारी का शंखनाद

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि 2027 में सत्ता परिवर्तन के लिए पिछड़े और दलित समाज की एकजुटता निर्णायक होगी। उन्होंने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया है, लेकिन आज संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। सामाजिक न्याय की लड़ाई किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। कांग्रेस बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों पर चलते हुए दलित, पिछड़े और वंचित समाज को उनका संवैधानिक अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। जब तक सभी वर्गों को उनकी आबादी के अनुपात में भागीदारी नहीं मिलेगी, तब तक वास्तविक सामाजिक न्याय स्थापित नहीं हो सकता।


2027 के यूपी चुनाव में सामाजिक न्याय बनेगा कांग्रेस का बड़ा सियासी हथियार, मथुरा से पिछड़े-दलितों की राजनीतिक हिस्सेदारी का शंखनाद

जातिगत जनगणना से खुलेगा हिस्सेदारी का रास्ता

कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद ने कहा कि पिछड़े और दलित समाज को उनका सामाजिक हक और अधिकार दिलाने के लिए कांग्रेस दृढ़ संकल्पित है। देश की सत्ता, संसाधनों और निर्णय प्रक्रिया में पिछड़े समाज की वास्तविक भागीदारी सुनिश्चित करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। जातिगत जनगणना सामाजिक न्याय की दिशा में पहला और जरूरी कदम है। इससे विभिन्न सामाजिक वर्गों की वास्तविक आबादी और शिक्षा, रोजगार, राजनीति तथा आर्थिक संसाधनों में उनकी हिस्सेदारी का पता चलेगा।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सामाजिक न्याय और भागीदारी की लड़ाई को राष्ट्रीय विमर्श बनाया है। कांग्रेस इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाएगी। मथुरा में आयोजित सम्मेलन इस बात का संकेत है कि समाज अपने अधिकारों और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर जागरूक हो रहा है।


2027 के यूपी चुनाव में सामाजिक न्याय बनेगा कांग्रेस का बड़ा सियासी हथियार, मथुरा से पिछड़े-दलितों की राजनीतिक हिस्सेदारी का शंखनाद

संगठन से सत्ता तक पिछड़े-दलितों की भागीदारी का मुद्दा उठाया

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं बृज जोन प्रभारी कुणाल चौधरी ने कहा कि मथुरा से उठी सामाजिक न्याय की आवाज पूरे बृज क्षेत्र में नई राजनीतिक चेतना पैदा करेगी। पिछड़े, दलित, किसान, मजदूर और नौजवानों को केवल चुनावी भागीदारी तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि संगठन की जिम्मेदारियों और राजनीतिक निर्णयों में भी उन्हें उचित स्थान मिलना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता इस अभियान को प्रत्येक गांव और बूथ तक पहुंचाएंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पंजाब प्रभारी राजकुमार मौर्य ने कहा कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए सभी वंचित वर्गों को एकजुट होना होगा। बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और रोजगार में असमानता जैसे सवालों का समाधान तभी संभव है, जब हर वर्ग को बराबरी का अवसर और सम्मानजनक प्रतिनिधित्व मिले।

2027 का चुनाव संविधान, आरक्षण और अधिकारों की लड़ाई: कांग्रेस नेता

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता वीरेंद्र चौधरी और पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश का 2027 विधानसभा चुनाव सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, रोजगार, आरक्षण और जनता के अधिकारों के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और इस बदलाव की सबसे मजबूत ताकत पिछड़े, दलित, गरीब, किसान, मजदूर और नौजवान होंगे। कांग्रेस इन सभी वर्गों को साथ लेकर मजबूत और जनहितकारी विकल्प तैयार कर रही है।

कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि मथुरा सम्मेलन की सफलता ने साबित किया है कि पिछड़ा समाज अपने अधिकारों, सम्मान और राजनीतिक हिस्सेदारी के सवाल पर एकजुट हो रहा है। विभाग प्रदेश के प्रत्येक जनपद में सामाजिक न्याय और भागीदारी का संदेश पहुंचाएगा।


2027 के यूपी चुनाव में सामाजिक न्याय बनेगा कांग्रेस का बड़ा सियासी हथियार, मथुरा से पिछड़े-दलितों की राजनीतिक हिस्सेदारी का शंखनाद

अयोध्या के बाद मथुरा से सामाजिक न्याय की राजनीति को नई धार देने का दावा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि दामोदरपुरा में विभिन्न वर्गों की भागीदारी इस बात का संकेत है कि पिछड़ा, दलित और वंचित समाज अब अपने अधिकारों, सम्मान और सत्ता में हिस्सेदारी के सवाल पर निर्णायक भूमिका निभाने के लिए तैयार है। अयोध्या के बाद मथुरा से सामाजिक न्याय की राजनीति को नई ऊर्जा मिली है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस संविधान, जातिगत जनगणना, आरक्षण और आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी की लड़ाई लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन महज एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन करोड़ों लोगों की आवाज है, जिन्हें लंबे समय से अधिकारों और प्रतिनिधित्व से वंचित रखा गया है। कांग्रेस का लक्ष्य पिछड़े, दलित, शोषित और वंचित समाज के युवाओं को शिक्षा, रोजगार, संगठन और सत्ता में उचित स्थान दिलाना है।

जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष मुकेश धनगर ने सम्मेलन में शामिल हुए लोगों, सामाजिक संगठनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में वक्ताओं ने संविधान की रक्षा, जातिगत जनगणना, आरक्षण व्यवस्था को मजबूत करने, शिक्षा और रोजगार में समान अवसर तथा सभी सामाजिक वर्गों को आबादी के अनुपात में राजनीतिक एवं आर्थिक भागीदारी दिलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने किया। सम्मेलन में शिवदत्त चतुर्वेदी, रमेश कश्यप, मनोज गौड़, पंकज चौधरी, सरवन अहमद, केके गौतम, उमेश शर्मा, आदित्य तिवारी, राजन पाठक, बलवीर प्रधान, राजा गौतम, अशोक निषाद, करन निषाद, रवि वाल्मीकि, हाशिम हुमेंर, संदीप चौधरी, कीर्ति कौशिक, आशीष अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह प्रधान, अमित दीक्षित, दीपक दीक्षित, धीरज शर्मा, लक्ष्मी नारायण, रूपेश धनगर, श्याम चौधरी, रूपा लवानिया, गीत दिवाकर, राशिद खान, उमाशंकर शर्मा, महेश चौबे, भूरी सिंह, मास्टर प्रताप सिंह, मोहन नेताजी, ठाकुर भगवान सिंह, अशोक सिंह, अब्दुल जब्बार, आसिफ कुरैशी, मानवेंद्र पांडव, प्रवीण भास्कर, हर्ष चौरसिया, पीयूष अग्रवाल, मोनू निषाद, डॉ. डी.डी. गर्ग, विवेक कुमार, राजेश कुमार, कमल सागर, विजय लोधी, नरेंद्र गुर्जर, निशू यादव, अजय कुमार सोनू, भगवान सिंह निषाद, अनिल खरे, रामवीर चौधरी, भगवान देवी और काशन रिजवी सहित कांग्रेस के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#SocialJustice #CasteCensus #OBC #DalitRights #PoliticalRepresentation #UPPolitics #UPCongress #Congress #RahulGandhi #RajendraPalGautam #Mathura #UPElections2027 #Samvidhan #Reservation #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.