विशाखापट्टनम में आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक शुरू, 21 अगस्त तक चलेगा मंथन

RSS's All India Coordination Meeting begins in Visakhapatnam, brainstorming will continue till August 21

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 20 Aug, 2026 12:26 AM

32 विविध संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी और 300 से अधिक प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा

विशाखापट्टनम, 19 अगस्त (आईपीएन)। विशाखापट्टनम के समीप गुड़िलोवा स्थित ‘विज्ञान विहार’ विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय समन्वय बैठक बुधवार सुबह शुरू हुई। बैठक का शुभारंभ पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। बैठक 21 अगस्त की शाम तक चलेगी।


विशाखापट्टनम में आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक शुरू, 21 अगस्त तक चलेगा मंथन
प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस समन्वय बैठक में संघ के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ संघ प्रेरित विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख पदाधिकारी और चयनित कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं।

32 विविध संगठनों के प्रतिनिधि शामिल
बैठक में संघ प्रेरित 32 विविध संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं। इनमें भारतीय मजदूर संघ, विश्व हिंदू परिषद, भारतीय जनता पार्टी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ और राष्ट्र सेविका समिति सहित अन्य संगठन शामिल हैं।
इन संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, अखिल भारतीय संगठन मंत्री और कुछ चयनित कार्यकर्ता बैठक में भाग ले रहे हैं। बैठक में विभिन्न संगठनों के बीच समन्वय और उनके कार्यों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।


विशाखापट्टनम में आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक शुरू, 21 अगस्त तक चलेगा मंथन
327 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना
बैठक में विविध संगठनों से 49 महिलाओं सहित कुल 253 प्रमुख कार्यकर्ताओं के हिस्सा लेने की जानकारी दी गई है। संघ के पदाधिकारियों को मिलाकर बैठक में कुल 327 प्रतिनिधियों के उपस्थित रहने की संभावना है।
बैठक में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी सह सरकार्यवाह तथा अन्य केंद्रीय अधिकारी भी उपस्थित हैं।
तीन दिवसीय बैठक के दौरान संघ और उससे जुड़े संगठनों के कार्यों, गतिविधियों तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर आपसी समन्वय के साथ चर्चा किए जाने की जानकारी दी गई है।
#RSS #RSSCoordinationMeeting #AkhilBharatiyaSamanvayBaithak #MohanBhagwat #DattatreyaHosabale #Visakhapatnam #AndhraPradesh #VHP #BJP #ABVP #BharatiyaMazdoorSangh #BharatiyaKisanSangh #RashtraSevikaSamiti #ipnlive #ipnnews #ipn

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.