एनडीए की पदयात्रा में रालोद का शक्ति प्रदर्शन, ऐश्वर्य राज सिंह के नेतृत्व में उमड़े हजारों कार्यकर्ता
RLD's show of strength in NDA's Padyatra, thousands of workers gathered under the leadership of Aishwarya Raj Singh
IPN Live
Lucknow, 4 Nov, 2026 03:09 AM‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान में राष्ट्रीय लोकदल ने दिखाई संगठनात्मक ताकत, जयंत चौधरी के मार्गदर्शन में विकास और सुशासन का संकल्प दोहराया
लखनऊ, 4 नवंबर 2026 (आईपीएन)। एनडीए की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा और जनसभा में राष्ट्रीय लोकदल ने पूरी ताकत के साथ भागीदारी की। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह के नेतृत्व में पार्टी के हजारों पदाधिकारी और कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हुए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने एनडीए के प्रति रालोद की प्रतिबद्धता और संगठन की सक्रियता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा भी मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और सामाजिक शांति एवं व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। एनडीए विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम जनता के हितों की आवाज उठाता रहा है और आगे भी लोकतांत्रिक मूल्यों तथा सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के मार्गदर्शन में रालोद का प्रत्येक कार्यकर्ता एनडीए की नीतियों और विकास के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य अनिल दुबे ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और देश में सकारात्मक राजनीतिक वातावरण बनाए रखने के लिए लोकतांत्रिक एवं राष्ट्रहित की विचारधारा में विश्वास रखने वाली शक्तियों का एकजुट होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एनडीए विकास, सुशासन और जनहित के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। रालोद का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ इस अभियान को मजबूती दे रहा है। संगठन की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और जनहित के मुद्दों पर रालोद आगे भी मजबूती से आवाज उठाता रहेगा।
पदयात्रा में पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य चंद्रबली यादव, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, अवध क्षेत्र अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह, जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश तिवारी, बीएल प्रेमी, अफसर अली, रामावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, सम्राट चौहान, मोहसिन रजा, विनोद सिंह, अजय सिंह, रमेश प्रजापति, शिवप्रसाद द्विवेदी, माया देवी, सुमित सिंह, बलराम यादव, राजकुमार ओझा, रामचल, विमलेश मिश्रा, आजाद अली पप्पू, विवेक चतुर्वेदी और भागवत नारायण चौरसिया सहित बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
पदयात्रा में रालोद कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने एनडीए के अभियान के प्रति पार्टी की एकजुटता और राजनीतिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया।
#RLD #NDA #LoktantraBachao #ArajaktaHatao #AishwaryaRajSingh #JayantChaudhary #AnupamMishra #RashtriyaLokDal #UttarPradeshPolitics #PoliticalMarch #Farmers #Youth #GoodGovernance #Development #UPPolitics #LucknowNews #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS

No Previous Comments found.