साइकोलॉजिकल नरेंद्र मोदी खत्म हैं : राहुल गाँधी

Narendra Modi is psychologically finished: Rahul Gandhi

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 14 Mar, 2026 06:13 PM

लखनऊ, (IPN)। काशीराम जयंती के अवसर पर राजधानी लखनऊ में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया। इस अवसर पर पेन का उदाहरण देते हुए राहुल भाजपा पर जमकर बरसे।

दरअसल, कांशीराम की जयन्ती को कांग्रेसजनों द्वारा सामाजिक परिवर्तन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर लखनऊ स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें बातौर मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल हुए । संगोष्ठी का संचालन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन डॉ0 अनिल जय हिन्द ने किया।

संगोष्ठी में कुछ चुनी हुई लाइनों में राहुल ने कहा कि...

- राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों से कुछ होता नहीं है।

- अगर जवाहरलाल नेहरू जिन्दा होते तो काशीराम जी कांग्रेस के चीफ मिनिस्टर होते।

- नरेंद्र मोदी कॉन्स्टिट्यूशन की विचारधारा को नहीं मानते।

- कांग्रेस पार्टी ने मन बना लिया है कि जाति जनगणना होगी।

- साइकोलॉजिकल नरेंद्र मोदी खत्म हैं।

- अब नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं रहे हैं वह अब अमेरिका का काम कर रहे हैं।

- नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान का सारा का सारा डाटा अमेरिका को दे दिया है।

- हिंदुस्तान को यूएस से कुछ नहीं मिला।

- नरेंद्र मोदी एप्सटीन के कारण कॉम्प्रोमाइज हो गए हैं।

- नरेंद्र सरेंडर हो गया है।

- अब हमारे सामने हिंदुस्तान को बदलने की राजनीति करने का मौका है।

- मेरे लिए अंबेडकर और गांधी जी का संविधान सबसे जरूरी है, इसकी हम मरते दम तक रक्षा करेंगे।


साइकोलॉजिकल नरेंद्र मोदी खत्म हैं : राहुल गाँधी

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ चाहने से परिवर्तन नहीं होता बल्कि प्रयासों से होता है। परिवर्तन तब होता है जब हम गलत को गलत और सही को सही कहते हैं। उन्होंने कहा कि कांशीराम उत्तर प्रदेश में घूमते थे तो एक पेन अपने साथ रखते थे और बताते थे कि पेन में निब कहां, उसकी बॉडी कहां, कैसे लिखती है और ढक्कन लगाते ही बंद हो जाती है। ढक्कन 15 प्रतिशत है और वो ही पेन को संचालित करता है यही स्थिति भारतीय समाज की है। मगर होना यह चाहिए कि फायदा 15 प्रतिशत को भी मिले और 85 प्रतिशत को भी मिलना चाहिए। मगर भाजपा जब से सत्ता में आई उसने एक नया सिस्टम निकाला है पेन और ढक्कन को अलग कर दिया है और 85 प्रतिशत को फेंक दिया और 15 प्रतिशत को लेकर घूम रही है। मोदी आज कंप्रोमाइज हो गए हैं जिसके कारण वह ट्रंप के आगे झुक रहे हैं, अभी हाल ही में अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील में अमेरिका को सारे फायदे दिए गए जबकि इस व्यापार समझौता से हमारे देशवासियों का कोई भी फायदा नहीं हुआ बल्कि भविष्य में हमारे किसान भाइयों को इसका नुकसान उठाना पडे़गा।

श्री गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी से समझौता कर लिया है, क्योंकि अब अमेरिका तय कर रहा है कि हम तेल कहां से लेंगे?  उन्होंने कहा कि जब मैंने संसद में एपस्टीन का नाम लिया तो स्पीकर ने मुझे बोलने से रोक दिया। 


साइकोलॉजिकल नरेंद्र मोदी खत्म हैं : राहुल गाँधी

राहुल गांधी ने कहा कि मंत्री हरदीप पुरी पहले से ही कम्प्रोमाइजड हैं। इनका नाम एपस्टीन फाइलस में है और ये एपस्टीन के दोस्त रहे हैं। हरदीप पुरी की बेटी की कंपनी में जॉर्ज सोरोस का पैसा लगा है- जैसे ही मैंने संसद में ये बात रखी तो स्पीकर ने फिर मुझे बोलने से रोक दिया।

मोदी के सरेंडर करने का कारण केवल दो हैं एक एपस्टीन और दूसरा अडानी, अडानी का जो केस अमेरिका में चल रहा है उसमें खुद मोदी भी संलिप्त हैं इसी वजह से नरेन्द्र पूरी तरह से सरेंडर हो गए हैं। मोदी साइकोलॉजिकल रूप से हार गए हैं और जब व्यक्ति मन से हारता है तो फिर उसको हारना ही होता है।

श्री गांधी ने कहा कि हक मांगने से नहीं मिलता बल्कि उसके लिए लड़ना पड़ता है। कांग्रेस पार्टी 85 प्रतिशत के शोषण की व्यवस्था को बदलने की लड़ाई लड़ रही है वह समय अब आ गया है। यह लड़ाई ना केवल चुनाव जीतने की है बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की है। हक की लड़ाई विचारों की लड़ाई सबसे मजबूत होती है जो विचारों से कम्प्रोमाइज नहीं करता है उसकी ही पूजा होती है, वह चाहे अम्बेड़कर हों, गांधी हो, या कांशीराम हों।


साइकोलॉजिकल नरेंद्र मोदी खत्म हैं : राहुल गाँधी

संगोष्ठी में पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 अनिल जय हिन्द, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 राजेन्द्र पाल गौतम, डॉ0 बी0पी0 अशोक-रिटा0 आईपीएस, वीरेन्द्र सिंह यादव- रिटा0 न्यायाधीश, राकेश राठौर-सांसद, के0के0 गौतम-पूर्व मंत्री, लालमनी प्रसाद-पूर्व सांसद, अनीस अंसारी-पूर्व आईएएस, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन मनोज यादव ने भी सम्बोधित किया।

संगोष्ठी में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी अविनाश पाण्डेय, उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश धीरज गुर्जर, राजेश तिवारी, सत्य नारायन पटेल, तौकीर आलम, नीलांशू चतुर्वेदी, प्रदीप नरवाल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा एवं अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैनगण मनोज यादव एवं, पूर्व सांसद PL पुनिया, पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, सांसद तनुज पुनिया उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.