Mayawati ने जारी की UP के दूसरे चरण के 51 उम्मीदवारों की सूची, दिया नया नारा
बसपा प्रमुख मायावती ने जारी की दूसरे चरण के उम्मीदवारों की सूची. दिया नया नारा- ”हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बीएसपी को सत्ता में लाना है”.
IPN Live
Lucknow, 22 Jan, 2022 01:22 PMलखनऊ, (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा प्रमुख मायावती ने दूसरे चरण की 55 में से 51 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इस दौरान उन्होंने कहा, बचे हुए 4 उम्मीदवारों के नाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे. इसके साथ ही मायावती ने कार्यकर्ताओं को नया नारा भी दिया, कहा- ‘‘हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बीएसपी को सत्ता में लाना है.”
मायावती ने कहा कि हमने कार्यकर्ताओं से कहा है कि कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए चुनाव प्रचार करें. मुझे पूरी उम्मीद है कि कोरोना के विकट समय में भी अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए काम करेंगे.
बता दें कि इससे पूर्व 15 जनवरी को अपने जन्मदिन पर मायावती ने पहले चरण के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे.

No Previous Comments found.