UPCM योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक राजेश्वर सिंह : सरोजनीनगर में सबसे बड़े EV प्लांट और ब्रह्मोस निर्माण इकाई के लिए जताया आभार
MLA Rajeshwar Singh met UPCM Yogi Adityanath: Expressed gratitude for the largest EV plant and Brahmos manufacturing unit in Sarojininagar

IPN Live
Lucknow, 14 May, 2025 12:39 AMलखनऊ, (आईपीएन)। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में संचालित प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और भावी योजनाओं पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
भेंट के उपरांत डॉ. सिंह ने ट्वीट कर बताया –
"आपकी दृष्टि में तप, वाणी में तेज और निर्णयों में राष्ट्रहित का सर्वोपरि भाव है, आपके अनुग्रह पूर्ण और दूरदर्शी नेतृत्व के फलस्वरूप सरोजनीनगर में प्रदेश का सबसे बड़ा EV Plant, Ashok Leyland EV Bus Manufacturing Unit स्थापित हो रहा है! सरोजनीनगर में विश्व की सबसे तेज़ Supersonic Cruise Missile ‘BrahMos’ का निर्माण शुरू हो चुका है, इन ऐतिहासिक स्वीकृतियों के लिए मुख्यमंत्री सरोजनीनगर परिवार की ओर से आपका पुनः आभार!"
जलभराव समाधान हेतु किए महत्वपूर्ण आग्रह -
डॉ. राजेश्वर सिंह ने लखनऊ की एक प्रमुख जनसमस्या - वर्षा जल निकासी के समाधान हेतु मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने प्रमुख नालों के निर्माण की आवश्यकता को रेखांकित किया, जिसमें निम्नलिखित शामिल हैं - साईं दाता रोड, अहिमामऊ, तपोवन नगर एवं शांति नगर (निकट एयरपोर्ट), गिंदन खेड़ा में DRDO से कानपुर रोड तक, अमौसी एवं अलीनगर सुनहरा स्थित प्रमुख नाले। विधायक ने वर्षा ऋतु से पूर्व लखनऊ के सभी प्रमुख नालें, जिनके कारण जलभराव की संभावना बनी रहती है, उनकी समुचित सफाई, चौड़ीकरण तथा निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित करने हेतु नगर निगम सहित संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाने का अनुरोध भी किया।
सड़क एवं खेल सुविधाओं के विस्तार पर फोकस -
विधायक डॉ. सिंह द्वारा मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के अंतर्गत सरोजनीनगर में प्रमुख सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। साथ ही ग्रामीण युवाओं के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से गहरू ग्राम में स्टेडियम निर्माण की मांग भी रखी गई।
मुख्यमंत्री का सकारात्मक आश्वासन -
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा प्रस्तुत सभी विषयों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही का सकारात्मक आश्वासन दिया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह आपके नेतृत्व की दूरदर्शिता और संकल्प की शक्ति ही है कि सरोजनीनगर का नाम अब उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और सामरिक मानचित्र पर तेज़ी से उभर रहा है।
No Previous Comments found.