संविधान दिवस पर खड़गे के नेतृत्व में लखनऊ में निकलेगा ‘संविधान रक्षा मार्च’, कांग्रेस ने तेज की तैयारियां

Kharge will lead a 'Constitution Defense March' in Lucknow on Constitution Day; Congress has intensified preparations.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 22 Nov, 2026 05:09 PM

लखनऊ, 22 नवंबर 2026 (आईपीएन)। आगामी 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से लखनऊ में ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकाला जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में यह मार्च प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से हजरतगंज स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक निकलेगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राज्यसभा में उपनेता एवं सांसद प्रमोद तिवारी की मौजूदगी में तैयारी बैठक हुई।


संविधान दिवस पर खड़गे के नेतृत्व में लखनऊ में निकलेगा ‘संविधान रक्षा मार्च’, कांग्रेस ने तेज की तैयारियां

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’, पूर्व सांसद पीएल पुनिया और सांसद तनुज पुनिया सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान संविधान रक्षा मार्च को सफल बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

जनभागीदारी बढ़ाने और प्रचार-प्रसार पर जोर

बैठक में मार्च में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने, प्रचार-प्रसार और सोशल मीडिया के माध्यम से आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। आम जनता की भागीदारी बढ़ाने और भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को सौंपी गई।


संविधान दिवस पर खड़गे के नेतृत्व में लखनऊ में निकलेगा ‘संविधान रक्षा मार्च’, कांग्रेस ने तेज की तैयारियां

बैठक में शिव पाण्डेय, डॉ. आरपी त्रिपाठी, ओंकारनाथ सिंह, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, प्रियंका गुप्ता, मनीष हिन्दवी, अली आसिफ जमा रिजवी, शालिनी सिंह, लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी उत्तरी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, दक्षिणी के अध्यक्ष डॉ. शहजाद आलम और केके पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

#ConstitutionDay #SamvidhanDiwas #ConstitutionMarch #MallikarjunKharge #Congress #UPCongress #Lucknow # संविधानरक्षामार्च #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.