भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा संगठन को अजेय बनाना जरुरी - डॉ. राजेश्वर सिंह

It is necessary to make the BJP organization invincible for the secure future of the coming generation - Dr. Rajeshwar Singh

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 22 May, 2025 10:45 PM

सरोजनीनगर में आयोजित हुई शौर्य तिरंगा यात्रा : हाथों में तिरंगा थामें नजर आये विधायक राजेश्वर सिंह

लखनऊ, (आईपीएन)। "मजबूत संगठन, सशक्त राष्ट्र, हर कार्यकर्ता - विजयी भारत की नींव!'' इसी समर्पण भाव के साथ सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में नित नयी योजनाओं को संचालित करने के साथ संगठन को भी सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। इसी क्रम में विधायक द्वारा वृहस्पतिवार को गौरी स्थित होटल डीवीएसआर में 'सरोजनीनगर दक्षिण प्रथम मंडल पदाधिकारी सम्मेलन’ एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाल के दौरान उपस्थति अधिकाँश मंडल पदाधिकारियों - कार्यकर्ताओं, निगम पार्षदों के साथ बैठक कर संगठन को अधिक सुदृढ़, समावेशी बनाने की दिशा में गहन मंथन किया। साथ ही सभी मंडल पदाधिकारियों - कार्यकर्ताओं को विधानसभा में संचालित विकास कार्यों से अवगत कराया और विकास कार्यों से सम्बंधित विवरणिका भी प्रदान की गयी। 


भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा संगठन को अजेय बनाना जरुरी - डॉ. राजेश्वर सिंह

*अब सरोजनीनगर में बनी ब्रह्मोस का शौर्य देखेगी पूरी दुनिया -*  

कार्यशाला के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिन्दूर के माध्यम से पूरी दुनिया ने सुपर सोनिक क्रूज़ मिसाइल ब्रह्मोस का शौर्य देखा। ब्रह्मोस मिसाइल में पाकिस्तान में 100 किमी अन्दर तक घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। अब सरोजनीनगर में ब्रह्मोस मिसाइल का उत्पादन शुरू हो गया है, अब सरोजनीनगर में बनी ब्रह्मोस का शौर्य पूरी दुनिया देखेगी। डॉ. सिंह ने आगे जोड़ा डिफेंस कॉरिडोर परियोजना से सरोजनीनगर रक्षा उत्पादन का हब बन रहा है, डीआरडीओ लैब की स्थापना से सरोजनीनगर में रक्षा अनुसंधान को मिलेगा नया आयाम मिला है। विधायक ने बताया सरोजनीनगर में प्रदेश की सबसे बड़ी ईवी फैक्टरी अशोक लीलैंड का उत्पादन शुरू हो गया है, जहाँ प्रतिवर्ष 2500 बसों का उत्पादन होगा।

भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा संगठन को अजेय बनाना जरुरी - डॉ. राजेश्वर सिंह

*जन कल्याण के नए कीर्तिमान -*

मुख्यमंत्री राहत कोष से अब तक सरोजनी नगर के 950 ज़रूरतमंदों को ₹18.5 करोड़ की आर्थिक सहायता दिलाई गयी, बाल सेवा योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 550 बच्चों को सहायता राशि उपलब्ध कराई गयी।सरोजनीनगर में जल निकासी प्रमुख समस्या रही है, जिसके प्रमुख स्रोत किला मोहम्मदी ड्रेन की रिमॉडलिंग के लिए सतत प्रयासों से 200 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कराई गयी। सरोजनीनगर में 39 लघु नालों के सुदृढ़ीकरण से जल निकासी व्यवस्था बेहतर हुई, बंधुआ तालाब, चरन भट्टा रोड तथा नीलमथा में डीप ड्रेन बनाकर जल निकासी के उपाय कराये गये। ₹444 करोड़ की लागत से पकरी पुल से सेक्टर-N चौराहे तक सीवर ट्रंक लाइन का निर्माण कराया गया, ₹5.25 करोड़ की लागत से विरूरा, ₹1.80 करोड़ की लागत से राधा तथा ₹2.13 करोड़ की लागत से प्रेम तालाब का सौन्दर्गीकरण कराया जा रहा है।


भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा संगठन को अजेय बनाना जरुरी - डॉ. राजेश्वर सिंह

*शिक्षा का हब बन रहा सरोजनीनगर -*

अपने संबोधन में डॉ. सिंह ने बताया सरोजनी नगर में डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, डॉ. भीमराव अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, संजय गांधी पीजीआई जैसे विश्व विद्यालय और संस्थान हैं। अब चकौली में लखनऊ विश्वविद्यालय का कृषि संकाय, फोरेंसिक इंस्टिट्यूट, अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय कैंपस, नीवां में आईटीआई, रहीमनगर पडियाना में नवीन डिग्री कॉलेज का निर्माण हो रहा है। इस शिक्षण, प्रशिक्षण संस्थानों से सरोजनीनगर शिक्षा का नया हब बन रहा है। 


भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा संगठन को अजेय बनाना जरुरी - डॉ. राजेश्वर सिंह

*केवल मजबूत सरकार ही ले सकती है मजबूत फैसले -*

सरोजनीनगर विधायक ने बताया कि पहले रामपुर में सीआरपीएफ कैम्प पर आतंकी हमले, लखनऊ कचहरी में बम धमाके, वाराणसी संकट मोचन मंदिर में धमाके, अयोध्या से लेकर 26/11 जैसी बड़ी आतंकी घटनाएं घटीं, लेकिन पिछली सरकार ने आतंक की केवल कड़ी निंदा की, विश्व में भारत की छवि ऐसी बनी की हम कुछ नहीं कर सकते। अब जब जनता ने मजबूत सरकार चुनी तब उसने करके दिखाया। विश्व में पहले सुना जाता था, अमेरिका, रूस और इजरायल अपने निशाने को मिसाइल से भेदते हैं, लेकिन जनता ने मोदी, राजनाथ अमित शाह के नेतृत्व में जो मजबूत सरकार बनाई है। उसके कारण ही भारत हर आतंकी घटना का बदला लेता और प्रधानमंत्री ने कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं 'एक्ट ऑफ़ वार' की श्रेणी में रखी जायेंगी।


भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा संगठन को अजेय बनाना जरुरी - डॉ. राजेश्वर सिंह

विधायक ने आहान करते हुए कहा, भविष्य के लिए हमें मजबूत रहना होगा, सैन्य ताकत के रूप में ही नहीं जातिगत और भाषागत विभाजन से भी बचकर एकता बनाये रखना होगा। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की विचारधारा आक्रान्ताओं के मुगलों के महिमा मंडन की है, उन्होंने किताबो में अकबर को महान पढाया, सपा नेता औरंगजेब, बाबर की प्रसंशा करते हैं। कांग्रेस पार्टी ने कभी बाबा साहेब ने डॉ. अम्बेडकर को चुनाव नहीं जीतने दिया, उन्हें मंत्रिपरिषद से इस्तीफ़ा देने को मजबूर किया। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री बनने ही डॉ. अम्बेडकर मेडिकल कॉलेज का नाम बदल दिया, उनके नाम पर संचालित विकास कार्यों का बजट रोका, अखिलेश सरकार ने तो आतंकियों के मुकदमें वापस लिए, 100 से अधिक मुक़दमे वाले अतीक अहमद जैसे अपराधियों को राजनीति में लाए। विधायक ने बताया देश को सुरक्षित हाथों में रखने और भावी पीढ़ी की सुरक्षा के लिए भाजपा को मजबूत बनाना आवश्यक है।


भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा संगठन को अजेय बनाना जरुरी - डॉ. राजेश्वर सिंह

*सुनाया सीएम योगी का प्रसंग, क्यों किया था अस्पताल जाने से इनकार ?*

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कोरोना काल की एक घटना को याद करते हुए बताया कि, प्रवर्तन निदेशालय के संयुक्त निदेशक रहते हुए  जब वे कोरोना से पीड़ित और हॉस्पिटल में एडमिट थे तब उनका हालचाल लेने के लिए मुख्यमंत्री ने फ़ोन किया था। मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान जब राजेश्वर सिंह को पता चला कि सीएम स्वयं कोरोना पोजिटिव हैं, तब उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होने की सलाह दी। डॉ. राजेश्वर सिंह की इस सलाह पर सीएम योगी ने कहा यदि वे हॉस्पिटल में भर्ती हो जायेंगे तो जनता और लाखों कोरोना वारियर्स में निगेटिव सन्देश जाएगा, इस लिए वे घरपर रहकर ही अपना ध्यान रख रहे हैं। विधायक ने बताया इस तरफ उन्होंने अपनी जान की परवाह किये बिना 25 करोड़ प्रदेशवासियों के लिए कार्य किया। 


भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा संगठन को अजेय बनाना जरुरी - डॉ. राजेश्वर सिंह

*व्यक्ति से बड़ी पार्टी और पार्टी से बड़ा देश - आनंद द्विवेदी* 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लखनऊ भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की प्रसंशा करते हुए कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी इस बात की गारंटी भी देते हैं, डॉ राजेश्वर सिंह जन जन तक पहुँचने वाले जन प्रतिनिधि है। डॉ. राजेश्वर सिंह जैसा विधायक मिलना संगठन के लिए भी बहुत मुश्किल है, चाहे तारा शक्ति केद्र हो, गरीबों के लिए निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने वाली तारा शक्ति निःशुल्क रसोई हो वे जन सेवा से लेकर संगठन में भी सभी कार्यकर्ताओं को सामान रूप से लेकर चलने का कार्य करते हैं। 


भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा संगठन को अजेय बनाना जरुरी - डॉ. राजेश्वर सिंह

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता एक घंटे की सूचना पर इकठ्ठा हो जाता है, पार्टी हमारा परिवार है, पार्टी व्यक्ति से बड़ी और देश पार्टी से बड़ा है, यही भाजपा का मूलमन्त्र है। भाजपा की एक ऐसी पार्टी राष्ट्र को समर्पित है, बाकी सब दल प्राइवेट लिमिटेड दल हैं। चाहे कांग्रेस हो चाहे समाजवादी पार्टी, एक ही परिवार का वर्चस्व रहा है। महानगर अध्यक्ष में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह और उनकी टीम को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रथम आगमन के बाद अभूतपूर्व स्वागत - अभिनन्दन का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया। महानगर अध्यक्ष ने सरोजनीनगर में ब्रह्मोस मिसाइल प्लांट के शुभारम्भ पर भी विधायक और पूरी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों को बधाई दी


भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा संगठन को अजेय बनाना जरुरी - डॉ. राजेश्वर सिंह

इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, मंडल अध्यक्ष के के श्रीवास्तव, पार्षद गीता देवी जी, सौरभ सिंह मोनू, राम नरेश रावत, के.एन. सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं अनूप मिश्रा, रमा शंकर त्रिपाठी, गंगा राम भारती, विधानसभा संयोजक भुवनेंद्र सिंह 'मुन्ना', राजेश सिंह, मंडल महामंत्री रजनीश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, राकेश सिंह बब्लू, शिव कुमार सिंह चच्चू, सुभाष पासी, अमर पाल सिंह राठौर, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनमोहन सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष साधना गुप्ता, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजन गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम विलास एवं बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।


भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा संगठन को अजेय बनाना जरुरी - डॉ. राजेश्वर सिंह

*सरोजनीनगर में आयोजित हुई शौर्य तिरंगा यात्रा -*

ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान भारत के वीर जवानों की शौर्य की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाने हेतु देश भर में तिरंगा यात्रा आयोजित है। इसी क्रम में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शीतला माता मंदिर बिजनौर से हनुमान मंदिर सरवन नगर तक शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा के दौरान सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह हाथों में तिरंगा थामें, पूरी रास्ते भर युवाओं में जोश का संचार करते रहे।


भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा संगठन को अजेय बनाना जरुरी - डॉ. राजेश्वर सिंह

यात्रा में मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, मोहित तिवारी, के. के. श्रीवास्तव, शिव बक्श सिंह, पार्षद प्रतिनिधि लवकुश रावत, ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत, पूर्व प्रधान सोनू माली, के. एन. सिंह, राजकुमार सिंह, मनोज सिंह, अजीत शुक्ला, आशू शुक्ला, सुभाष पासी, सुरेश सिंह, रीना उपाध्याय, मधु चौरसिया, नवीन तिवारी, बच्चू लाल पासी, पवन सिंह, गुरु देव माली, डॉ. संजीत सिन्हा, अभय सिंह यादव, अर्चना गौतम, सुभांजलि सिन्हा, सुरजीत रावत, गुरदीन एवं अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.