UP DCM K.P. MAURYA अखिलेश 2017 के चुनाव में मिली 47 सीट भी इस बार जीत लें तो यह उनका सौभाग्य होगा: केशव प्रशाद मौर्य
भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व की सरकारों पर जमकर हमला बोला और कहा कि अगर 2017 में अखिलेश की सरकार आ जाती तो जम्मू-कश्मीर के आतंकवादी उत्तर प्रदेश में होते। लेकिन जनता ने ठान लिया था कि इन लोगों को हराना है और कमल खिलाना है। मौर्य ने कहा कि अगर अखिलेश यादव 2017 के चुनाव में मिली 47 सीट भी इस बार जीत लें तो यह उनका सौभाग्य होगा।
IPN Live
Lucknow, 24 Dec, 2021 12:53 AMलखनऊ, 23 दिसम्बर 2021 (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व की सरकारों पर जमकर हमला बोला और कहा कि अगर 2017 में अखिलेश की सरकार आ जाती तो जम्मू-कश्मीर के आतंकवादी उत्तर प्रदेश में होते। लेकिन जनता ने ठान लिया था कि इन लोगों को हराना है और कमल खिलाना है। मौर्य ने कहा कि अगर अखिलेश यादव 2017 के चुनाव में मिली 47 सीट भी इस बार जीत लें तो यह उनका सौभाग्य होगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने के मुंगेरीलाल जैसे सपने देख रहे हैं।
आज गुरूवार को बागपत व बड़ौत में भाजपा की जन विश्वास यात्रा के पहुंचने पर आयोजित जनसभा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव सीएम बनने के मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं। उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 2022 में यूपी में बीजेपी 300 से अधिक सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि यूपी में 60 फीसदी वोट अकेले बीजेपी का है जबकि 40 फीसदी वोट के लिए विपक्ष लड़ रहा है। इतना ही नहीं विपक्ष के 40 फीसदी वोट में भी बीजेपी की सेंधमारी है। साथ ही उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव यूपी में 400 सीटें जीतने का दावा कर रहे थे, लेकिन जब इनकम टैक्स का छापा पड़ा तो 400 करोड रुपए की गड़बड़ी पकड़ी गई है। उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि ये तो खूनी पंजा है।
उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में चौधरी चरण सिंह जी को नमन करते हुए कहा कि चौधरी साहब की जयंती पर मैं चौधरी साहब और उनकी कर्मभूमि को नमन करता हूं।

No Previous Comments found.