CONGRESS की भारत जोड़ो यात्रा 3 को UP में, मायावती-अखिलेश समेत विपक्षी नेताओं को किया आमंत्रित

Congress's Bharat Jodo Yatra 3 in UP, opposition leaders including Mayawati-Akhilesh invited

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 26 Dec, 2022 07:19 PM

लखनऊ, 26 दिसंबर 2022 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में 3 जनवरी 2023 को उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में लोनी बार्डर से प्रवेश करेगी। पार्टी का कहना है कि जहां 9 राज्य एवं देश की राजधानी, केन्द्र शासित राज्य दिल्ली लगभग 2800 किलोमीटर की यात्रा पूरी हो चुकी है, इसी क्रम में भारत जोड़ो यात्रा आगामी 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश की जनता भव्य स्वागत के लिए तैयार है।

CONGRESS की भारत जोड़ो यात्रा 3 को UP में, मायावती-अखिलेश समेत विपक्षी नेताओं को किया आमंत्रित

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने आईपीएन को बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी विपक्षी दलों के नेताओं को इस यात्रा में सम्मिलित होने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा आमंत्रित किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, विधायक एवं पूर्व मंत्री शिवपाल यादव, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं सांसद जयंत चौधरी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( सीपीआई ) के राष्ट्रीय सचिव अतुल अंजान, सतीश चन्द्र मिश्र, सहित तमाम विपक्षी दलों के नेताओं को निमंत्रण भेजा जा रहा है।

 


CONGRESS की भारत जोड़ो यात्रा 3 को UP में, मायावती-अखिलेश समेत विपक्षी नेताओं को किया आमंत्रित

कांग्रेस प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने बताया कि विपक्ष को संसद में बोलने नहीं दिया जाता। ऐसे में देशवासियों के मन की बात को जानने के लिए यात्रा ही एक मात्र विकल्प है। सम्पूर्ण विपक्ष का भी लगभग इस सरकार के प्रति एक जैसा ही नज़रिया है इसलिए यात्रा में सहभागी बनने के लिए आमंत्रित किया गया है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.