CONGRESS ने कहा : मुख्यमंत्री के बड़बोलेपन से नहीं बल्कि मजबूत संकल्प से रूकता है अपराध

CONGRESS said: crime stops not because of the bigotry of the Chief Minister but because of the strong resolve

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 27 Feb, 2023 07:37 PM

लखनऊ, 27 फरवरी 2023 (आईपीएन)। प्रदेश की कानून व्यवस्था मुखिया ( मुख्यमंत्री ) के भाषा एवं कार्यप्रणाली पर निर्भर करता है। जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री की भाषा ‘‘ठोक देंगे’’ तथा ‘‘मिट्टी में मिला देंगे’’ जैसी होगी यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मर्यादित नहीं है। अपराधियों पर निश्चित रूप से कठोर कार्यवाही होनी चाहिए परन्तु इसमें पक्षपात भी नहीं होना चाहिए। उत्तर प्रदेश में बहुत लंबे समय तक कांग्रेस ने सरकार चलाई कई मुख्यमंत्री हुए अपराध नियंत्रित रहा लेकिन भाषा सदैव मर्यादित रही।

CONGRESS ने कहा : मुख्यमंत्री के बड़बोलेपन से नहीं बल्कि मजबूत संकल्प से रूकता है अपराध

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने आईपीएन को दिए अपने बयान में कहा कि जनपद कानपुर देहात की दर्दनाक घटना अभी ठंडी भी नहीं हो पाई थी कि प्रयागराज में वकील और गनर की हत्या ने एक बार फिर प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। जौनपुर में बेखौफ बदमाशों ने पत्रकार देवेन्द्र खरे को कार्यालय में घुसकर गोली मारी जो उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोलता है। मुख्यमंत्री के बड़बोलेपन से नहीं बल्कि मजबूत संकल्प से अपराध रूकता है। प्रदेश में हो रही लगातार घटनाएं गंभीर चिन्ता का विषय हैं।

श्री पाण्डेय ने कहा कि भाजपा द्वारा बार-बार डबल इंजन की सरकार कहा जाता है, लगता है कि अपराध भी डबल हो गया है। अन्याय, उत्पीड़न जहां चरमोत्कर्ष पर है वहीं अपराधियों द्वारा बेखौफ होकर आएदिन घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जनपद उन्नाव के सफीपुर में 15 वर्ष की छात्रा को दबंगों द्वारा अगवा किया जाना तथा पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हत्या कर शव को फेंक देना क्रूरता की पराकाष्ठा को दर्शाता है। इसी तरह से जनपद चन्दौली के चकिया में तथा लखनऊ के मोहनलालगंज में छात्रा से छेड़छाड़  ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ भाजपा सरकार की दावे की पोल खोलती है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की भी स्थिति कम गंभीर नहीं है। पूरे प्रदेश के अस्पतालों में पैरामेडिकल स्टाफ सहित डॉक्टरों की कमी चिन्ता का विषय है। प्रदेश सरकार एवं मुख्य विपक्षी दल की नूराकुश्ती जो विधानसभा में देखने को मिलती है लगता है कि प्रदेश की आवाम से इनका कोई लेना-देना नहीं है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.