BJP का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को... जानिए क्या-क्या करेगी UP भाजपा
BJP's foundation day is on April 6... Know what the UP BJP will do
IPN Live
Lucknow, 5 Apr, 2026 09:42 PMलखनऊ, (IPN)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कल 6 अप्रैल को पूरे उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्थापना दिवस के माध्यम से पार्टी की विकास यात्रा, वैचारिक प्रतिबद्धता, राष्ट्रसेवा और संगठनात्मक विस्तार पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यों के साथ-साथ गणमान्य नागरिकों की सहभागिता में स्थापना दिवस कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक की संघर्ष, सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की गौरवशाली यात्रा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह कल 6 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे भाजपा के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में पार्टी ध्वज का ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
इसी क्रम में सायं 4:30 बजे राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जनसंघ काल से लेकर भाजपा में कार्य करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह द्वारा सम्मानित किया जाएगा ।इस अवसर पर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। जिला स्तर पर भी जनसंघ काल से लेकर भाजपा में कार्य करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को
भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और सेवा ही संकल्प की भावना के साथ मनाती है। यही कारण है कि स्थापना दिवस के उपरांत पार्टी द्वारा 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में ग्राम/बस्ती संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ता गांवों, बस्तियों और मोहल्लों में पहुंचकर आमजन से संवाद करेंगे तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवा उत्थान और अंत्योदय के संकल्प को लेकर व्यापक जनसंपर्क करेंगे

No Previous Comments found.