BJP के विनीत शारदा व्यापारी सम्मेलन में बोले: कांग्रेस के साहबज़ादे अैर सपा के नवाबज़ादे देश को इस्लामिक देश बनाना चाहते हैं

BJP's Vineet Sharda said in the business conference: Congress's sires and SP's nawabzades want to make the country an Islamic country.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 14 May, 2024 10:06 AM

लखनऊ, 14 मई 2024 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश की भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ ने सोमवार को भाजपा लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के समर्थन में व्यापारी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया। राजधानी के निराला नगर स्थित द ग्लोब होटल में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ विनीत अग्रवाल शारदा समेत भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री अतुल गर्ग, विधायक नीरज बोरा और व्यापारी नेता मौजूद रहे।

इस अवसर पर मौजूद भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले व्यापारी से किस तरह पैसा खींचने का कार्य होता था। व्यापारियों को मिलने वाली सुविधाएं बहुत कम थीं। अब ऐसा नहीं है। दुनिया भर के देश भारत को अवसर के तौर पर देखते हैं। विदेशी निवेश में सरकार ने एक नया आयाम हासिल किया है। देश के व्यापारी का विश्वास मोदी सरकार है। कारोबार-उद्योग बंद हो रहे थे। वर्ष 2014 के बाद मोदी सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए तमाम योजनाएं लागू कीं। बैंकों की लोन प्रक्रिया को आसान किया गया है। जिससे कोई भी व्यक्ति आसानी से अपना कारोबार शुरू कर सकता है।

मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि पिछली सरकार में प्रदेश की सूरत बदहाल थी। व्यापारियों में भय का माहौल था। बड़े उद्योगपति प्रदेश में निवेश करने से डरते थे, लेकिन योगी सरकार ने सरल और सहज माहौल दिया। अब प्रदेश में आपराधिक घटनाएं कम हो रहीं हैं। बड़े उद्योगपति यूपी में अपने उद्योगों को स्थापित करना चाहते हैं। शारदा ने कहा कि मैं पूरे प्रदेश का दोरा करके आया हूँ विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि प्रदेश में 80 की 80 सीटें और देश में 411 सीटें भाजपा जीतेगी और नरेन्द्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। शारदा ने कहा कि आज कांग्रेस के साहबज़ादे सपा के नबाबज़ादे देश को इस्लामिक देश बनाना चाहते हैं। परंतु भाजपा इनके गंदे मंसूबे पूरे नहीं होने देगी। भारत हिन्दू राष्ट्र था और रहेगा।

विनीत शारदा ने कहा कि राजनाथ सिंह 5 लाख से ज़्यादा वोटो से जीतेंगे तथा आज लखनऊ में यह महाकुंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ऐतिहासिक विजय दिलाएगा। 

व्यापारी समाज को पेंशन योजना मोदी ने दी, 10 लाख का ऐक्सीडेंट बीमा दिया, व्यापारी को सुरक्षा दी। कहा कि आज अपराधी जेल में हैं, यमराज के पास हैं या प्रदेश के बाहर हैं। विनीत शारदा ने 40 सैकंड में 137 बार कमल कमल कह कर भाजपा का गुणगान किया। 

कार्यक्रम समन्वयक अभिषेक खरे ने कहा कि यह भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ तथा आयोजकों के लिए गौरवशाली विषय है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को ऐतिहासिक मतों से विजय दिलाने के लिए लखनऊ के सभी व्यापारी संगठन एक मंच पर एकत्रित है। 


BJP के विनीत शारदा व्यापारी सम्मेलन में बोले: कांग्रेस के साहबज़ादे अैर सपा के नवाबज़ादे देश को इस्लामिक देश बनाना चाहते हैं

इससे पहले कार्यक्रम में व्यापारी सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा का स्वागत किया गया। लखनऊ व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक तथा लखनऊ लोकसभा भारतीय जनता पार्टी के विशेष संपर्क प्रभारी अभिषेक खरे तथा सह प्रभारी अजय त्रिपाठी मुन्ना ने अतिथियों का वस्त्र तथा पुस्प गुच्छ देकर सम्मान किया।

व्यापारी सम्मेलन में प्रमुख रूप से अभिषेक खरे, अजय त्रिपाठी मुन्ना, बनवारी लाल कंसल, संदीप बंसल, संजय गुप्ता, अशोक मोटवानी, अनिल बजाज, सुधीर गर्ग, सुरेश चबलानी, जावेद बैग, विजय शर्मा, प्रियंक गुप्ता, आनंद गुलाटी, गोपाल अग्रवाल, मनोज सिंह पुजारी, मोहित केसवानी, मनीष सिंह मनोज श्रीवास्तव हिमांशु गुप्ता समेत व्यापारी नेता उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.