सोशल मीडिया पर नैरेटिव फॉलोअर नहीं, नैरेटिव सेटर बने भाजपा कार्यकर्ता : पंकज चौधरी

BJP workers should become narrative setters, not narrative followers on social media: Pankaj Chaudhary

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 10 Sep, 2026 09:40 PM

प्रदेश कार्यशाला में सोशल मीडिया की प्रभावी रणनीति पर मंथन, सरकार की योजनाओं के प्रचार और विपक्ष के भ्रामक नैरेटिव के तथ्यात्मक प्रतिकार पर जोर

लखनऊ, 10 सितम्बर 2026 (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश कार्यशाला गुरुवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संपन्न हुई। कार्यशाला में सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर संगठन की प्रभावी उपस्थिति, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे नकारात्मक एवं भ्रामक नैरेटिव का तथ्यों के आधार पर प्रभावी प्रतिकार करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यशाला में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के, राष्ट्रीय सह संयोजक शिवानंद द्विवेदी तथा प्रदेश संयोजक हिमांशु राज पंडित मौजूद रहे। कार्यशाला में सोशल मीडिया विभाग के क्षेत्रीय संयोजक एवं सह संयोजक तथा जिला संयोजक भी शामिल हुए।


सोशल मीडिया पर नैरेटिव फॉलोअर नहीं, नैरेटिव सेटर बने भाजपा कार्यकर्ता : पंकज चौधरी

नैरेटिव फॉलोअर नहीं, नैरेटिव सेटर बनना है

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर केवल नैरेटिव का अनुसरण करने वाला नहीं, बल्कि नैरेटिव सेट करने वाला बनना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष झूठ, फरेब और अफवाहों के माध्यम से नकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास करता है, जिसका प्रभावी जवाब सत्य और तथ्यों के आधार पर दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार बूथ से लेकर हर घर तक पार्टी की सशक्त उपस्थिति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, उसी सजगता और प्रतिबद्धता के साथ सोशल मीडिया के प्रत्येक प्लेटफॉर्म पर भी संगठन को सक्रिय रहना होगा।

सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, कार्यक्रमों एवं अभियानों के साथ-साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से समाज के सामने रखना होगा।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास झूठ, भ्रम और अफवाहों का एजेंडा है, जबकि भाजपा के पास लोकप्रिय एवं दूरदर्शी नेतृत्व, लोककल्याणकारी योजनाएं और लोकमंगल की भावना से प्रेरित विचारधारा है। सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की उपलब्धियों और पार्टी के विचारों को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाएं।

युवाओं को भाजपा के साइबर योद्धा बनाने का आह्वान

सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के ने कार्यकर्ताओं से डिजिटली मुखर एवं सक्रिय होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा सकता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में युवाओं को अपने साथ जोड़ने और उन्हें भाजपा की विचारधारा एवं कार्यक्रमों से जोड़कर पार्टी के साइबर योद्धा के रूप में तैयार करने का आह्वान किया।

डिजिटल प्लेटफॉर्म की बदलती प्रकृति पर संवाद

राष्ट्रीय सह संयोजक शिवानंद द्विवेदी ने सोशल मीडिया के बदलते स्वरूप और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्मों की प्रकृति एवं प्रभाव पर विस्तार से संवाद किया। उन्होंने प्रभावी कंटेंट निर्माण, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली तथा सोशल मीडिया पर संगठनात्मक संदेश को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

कार्यशाला में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया को संगठन की चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण माध्यम बनाने, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने तथा सरकार की उपलब्धियों और पार्टी के अभियानों को व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचाने की दिशा में कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

हैशटैग:

#IPNLIVEUPDATE #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS #ipnlive #ipnnews #ipn #BJP #BJP4UP #भाजपा #उत्तरप्रदेश #PankajChaudhary #पंकजचौधरी #SocialMedia #BJP4India #DigitalIndia #UPPolitics #UPAssemblyElection #भाजपा_सोशल_मीडिया

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.