अहिल्याबाई होल्कर ने पूरे भारत में 8527 धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार करवाया, 39 अनाथालय खुलवाये, देश उन्हें ससम्मान याद रखेगा - डॉ.राजेश्वर सिंह

Ahilyabai Holkar renovated 8527 religious places across India, opened 39 orphanages, the country will remember her with respect - Dr. Rajeshwar Singh

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 30 May, 2025 12:19 PM

लखनऊ, (आईपीएन)। देवी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान- 2025 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में संगोष्ठी आदि कार्यक्रम संचालित हैं। इसी क्रम में सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अहिल्या बाई होल्कर के सम्बन्ध में अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्य अतिथि बी एल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।


अहिल्याबाई होल्कर ने पूरे भारत में 8527 धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार करवाया, 39 अनाथालय खुलवाये, देश उन्हें ससम्मान याद रखेगा - डॉ.राजेश्वर सिंह

इस कार्यक्रम की विशेषता रही कि इसमें दर्शकों के रूप में केवल महिलाओं को ही आमंत्रित किया गया था। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलायें जोश और उत्साह के साथ कार्यक्रम का हिस्सा बनने पहुंची। 5,000 दर्शक क्षमता वाला ऑडिटोरियम खचाखच भरा रहा, बहुत सी महिलाओं ने खड़े होकर वक्ताओं के विचार सुनें जो महिलायें सभागार के अन्दर नहीं पहुँच सकीं, उन्होंने बाहर ही एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम का लाइव देखा।


अहिल्याबाई होल्कर ने पूरे भारत में 8527 धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार करवाया, 39 अनाथालय खुलवाये, देश उन्हें ससम्मान याद रखेगा - डॉ.राजेश्वर सिंह

इस सम्बन्ध में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का कहना है कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में पुण्यश्लोक, राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जन्म त्रिशताब्दी के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन गौरवपूर्ण है। विधायक ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन को प्रेरणाजन्य बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "माँ दुर्गा सी संहार शक्ति, ब्रह्मवादिनी लोपामुद्रा सम वेद मर्मज्ञता, माँ सीता सी मर्यादा, शबरी सी तप और मां यशोदा सम वात्सल्य आदि भारतीय नारीत्व के सम्माननीय, अनुकरणीय गुण हैं! देवी अहिल्याबाई होल्कर इन दिव्य परंपराओं की अग्निशिखा थीं, उनकी मर्यादा, उनके श्रद्धा के विस्तार ने उन्हें राजमाता से भी आगे बढ़कर 'देवी अहिल्या' बनाया!"


अहिल्याबाई होल्कर ने पूरे भारत में 8527 धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार करवाया, 39 अनाथालय खुलवाये, देश उन्हें ससम्मान याद रखेगा - डॉ.राजेश्वर सिंह

विधायक ने आगे जोड़ा, "8 वर्ष की आयु में उनका विवाह हुआ, 21 की उम्र में पति का निधन, 35 की उम्र में पुत्र का वियोग हुआ लेकिन इन विषम परिस्थितियों में भी धैर्य नहीं खोया बल्कि अपने निजी शोक को लोक कल्याण की शक्ति में बदल दिया! अहिल्याबाई होल्कर ने वर्ष 1767 से 1795 तक जिस साहस, त्याग और नीति से मालवा की बागडोर संभाली, सत्ता का नेतृत्व किया वह इतिहास में एक आदर्श रामराज्य के रूप में स्वर्णाक्षरों से अंकित है! केदारनाथ, बद्रीनाथ से लेकर रामेश्वरम तक और गया, अयोध्या, काशी, मथुरा से लेकर सोमनाथ तक पूरे भारतवर्ष में उन्होंने 8527 मंदिरों और धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार करवाया, 39 राजकीय अनाथालय स्थापित कराए! ऐसी युग प्रवर्तक, प्रेरणा स्रोत, वीरांगना, धर्मपरायण, माता अहिल्याबाई को भारत देश हमेशा ससम्मान याद रखेगा!"


अहिल्याबाई होल्कर ने पूरे भारत में 8527 धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार करवाया, 39 अनाथालय खुलवाये, देश उन्हें ससम्मान याद रखेगा - डॉ.राजेश्वर सिंह

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अहिल्याबाई होल्कर के वंशज उदय सिंह राजे होल्कर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री संजय राय, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और गुलाब देवी, लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, युवा भाजपा नेता नीरज सिंह,  एमएलसी उमेश द्विवेदी, एमएलसी व प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, विधायक ओ पी श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री शंकर लोधी, अध्यक्ष महिला आयोग बबीता सिंह चौहान, एमएलसी अवनीश सिंह एवं अंगद सिंह, ममता पांडेय एवं डॉक्टर कीर्तिका अग्रवाल सहित सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

अंत में कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का आभार जताते हुए डॉ. सिंह ने आगे लिखा, "आज सरोजनीनगर की तेजस्विनी मातृशक्ति ने अपार उपस्थिति से कार्यक्रम के गौरव और गरिमा को विभूषित किया, मैं पुनः आप सभी का आभारी हूँ, आपके इस स्नेह, सहयोग और समर्थन के सम्मुख नतमस्तक हूँ!!"

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.