लखनऊ में अभाविप की हुंकार: ‘अराजकता छोड़ो, लोकतंत्र अपनाओ’, हजारों छात्रों ने निकाली रैली

ABVP's call in Lucknow: 'Leave anarchy, embrace democracy', thousands of students take out a rally

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 19 Oct, 2026 12:11 AM

अभय प्रताप सिंह बोले—भारत में सत्ता परिवर्तन बैलेट से होगा, भीड़तंत्र से नहीं

बांग्लादेश और नेपाल जैसे घटनाक्रमों से प्रेरित अराजकता स्वीकार नहीं करेगा भारत का युवा: अभाविप

लखनऊ, 18 अक्टूबर 2026 (आईपीएन)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के ‘अराजकता छोड़ो, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर रविवार को लखनऊ में छात्र हुंकार रैली निकाली गई। लखनऊ विश्वविद्यालय से हजरतगंज स्थित गांधी चौक तक निकली रैली में हजारों विद्यार्थियों और अभाविप कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली के जरिए लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया गया।


लखनऊ में अभाविप की हुंकार: ‘अराजकता छोड़ो, लोकतंत्र अपनाओ’, हजारों छात्रों ने निकाली रैली

‘सत्ता परिवर्तन का अधिकार जनता के पास’

अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री अभय प्रताप सिंह ने कहा कि भारत का लोकतंत्र जनता के विश्वास, मताधिकार और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता पर आधारित है। सरकारें जनता के वोट से बनती और बदलती हैं, सड़क पर शक्ति प्रदर्शन से नहीं। राजनीतिक असहमति लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन भीड़ के दबाव और अराजकता के जरिए सत्ता परिवर्तन की कोशिश स्वीकार्य नहीं है।


लखनऊ में अभाविप की हुंकार: ‘अराजकता छोड़ो, लोकतंत्र अपनाओ’, हजारों छात्रों ने निकाली रैली

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में अनियमितताओं की शिकायतों को प्रमाणों के साथ संवैधानिक और कानूनी मंचों पर उठाया जाना चाहिए। निर्वाचन आयोग और सर्वोच्च न्यायालय जैसी संस्थाओं को राजनीतिक स्वार्थों के लिए निशाना बनाना तथा दबाव में लाने का प्रयास लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है।


लखनऊ में अभाविप की हुंकार: ‘अराजकता छोड़ो, लोकतंत्र अपनाओ’, हजारों छात्रों ने निकाली रैली

बांग्लादेश और नेपाल के घटनाक्रमों का किया उल्लेख

अभय प्रताप सिंह ने कहा कि बांग्लादेश और नेपाल के राजनीतिक घटनाक्रमों से प्रेरित होकर भारत में अराजकता के माध्यम से सत्ता परिवर्तन की कल्पना करने वालों को समझना चाहिए कि देश की राजनीतिक दिशा का निर्धारण भारतीय नागरिक ही करेंगे। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और राष्ट्रहित की रक्षा के लिए सजग रहने का आह्वान किया।


लखनऊ में अभाविप की हुंकार: ‘अराजकता छोड़ो, लोकतंत्र अपनाओ’, हजारों छात्रों ने निकाली रैली

अभाविप ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बताते हुए कहा कि इसमें गड़बड़ी के आरोप प्रमाणों के आधार पर संवैधानिक मंचों पर उठाए जाने चाहिए। संगठन ने यह भी कहा कि राजनीतिक प्रदर्शनों के कारण विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों के दैनिक जीवन में व्यवधान नहीं होना चाहिए।


लखनऊ में अभाविप की हुंकार: ‘अराजकता छोड़ो, लोकतंत्र अपनाओ’, हजारों छात्रों ने निकाली रैली

‘भारतीय युवा अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करता है’

अभाविप अवध प्रांत के प्रांत मंत्री अर्पण कुशवाहा ने कहा कि भारत की युवा शक्ति अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सभ्यतागत चेतना और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध से जुड़ी है। बांग्लादेश और नेपाल के घटनाक्रमों को भारत की परिस्थितियों पर लागू करने का प्रयास देश की विशिष्ट सांस्कृतिक चेतना को नजरअंदाज करना है।


लखनऊ में अभाविप की हुंकार: ‘अराजकता छोड़ो, लोकतंत्र अपनाओ’, हजारों छात्रों ने निकाली रैली

उन्होंने कहा कि भारतीय युवा देश की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक, रचनात्मक और लोकतांत्रिक मार्ग में विश्वास रखता है। युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने में लगनी चाहिए। उनकी भूमिका केवल परिस्थितियों पर प्रतिक्रिया देने तक सीमित नहीं है, बल्कि सक्रिय सहभागिता से राष्ट्र का भविष्य संवारने में भी है।


लखनऊ में अभाविप की हुंकार: ‘अराजकता छोड़ो, लोकतंत्र अपनाओ’, हजारों छात्रों ने निकाली रैली

कई प्रांतों के पदाधिकारी रहे मौजूद

रैली में अभाविप काशी प्रांत के प्रांत मंत्री शिवम सिंह, गोरक्ष प्रांत के प्रांत मंत्री मंगल गुप्ता, अवध प्रांत के प्रांत मंत्री अर्पण कुशवाहा और कानपुर प्रांत के प्रांत मंत्री दिनेश यादव सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


लखनऊ में अभाविप की हुंकार: ‘अराजकता छोड़ो, लोकतंत्र अपनाओ’, हजारों छात्रों ने निकाली रैली

अभाविप ने दावा किया कि दिल्ली विश्वविद्यालय, उत्तराखंड, केरल और ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में संगठन को मिली सफलता विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास को दर्शाती है। संगठन ने युवाओं से अराजकता और भीड़तंत्र की राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने तथा संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की अपील की।


लखनऊ में अभाविप की हुंकार: ‘अराजकता छोड़ो, लोकतंत्र अपनाओ’, हजारों छात्रों ने निकाली रैली

#ABVP #LucknowNews #StudentRally #ArajkataChhodoLoktantraApnao #Loktantra #StudentPolitics #AkhilBharatiyaVidyarthiParishad #IPN #IPNLIVE #IPNNEWS #IPNLIVEUPDATE #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.