BHUPENDRA ने कहा : BJP का लगातार बढ़ रहा जनाधार तो उसी गति से भी बढ़ रहे हैं विपक्ष के षड़यंत्र

BHUPENDRA said: The conspiracies of the opposition are also increasing at the same pace as the mass base of the BJP is increasing.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 30 Mar, 2023 02:07 AM
BHUPENDRA ने कहा :  BJP का लगातार बढ़ रहा जनाधार तो उसी गति से भी बढ़ रहे हैं विपक्ष के षड़यंत्र

लखनऊ, 29 मार्च 2023 (आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों व क्षेत्रीय अध्यक्षों की बैठक बुधवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में राज्य मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में हुई बैठक में आगामी कार्ययोजना तथा नगर निकाय चुनाव पर चर्चा हुई। पार्टी ने तय किया कि अपने स्थापना दिवस 6 अप्रैल को बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करेगी। जबकि 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर एक सप्ताह तक विभिन्न  प्रकार के कार्यक्रम पार्टी के द्वारा किये जाएगें।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों व क्षेत्रीय अध्यक्षों की इस बैठक का उद्देश्य परिचय के साथ ही संगठनात्मक कार्यों तथा नगर निकाय चुनाव की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लगातार जनाधार बढ़ रहा है और उसी गति से विपक्ष के षड़यंत्र भी बढ़ रहे है। इन सब परिस्थितियों के बीच हमें निश्चित सफलता के फार्मूले पर काम करना है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों के विकास में भाजपा सरकार के कार्यों के साथ ही प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर पार्टी नगर निकाय चुनाव में जनता के बीच जाएगी और यही भाजपा की जीत का आधार बनेगी। श्री चौधरी ने कहा कि विपक्ष की राजनीति झूठ, षड़यंत्र व प्रपंच पर केन्द्रित है। जबकि भाजपा की राजनीति के केन्द्र में सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास समाहित है।

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी  राधा मोहन सिंह ने प्रदेश की नई टीम के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि समय-समय पर कार्यकर्ताओं की भूमिका में परिवर्तन होता रहता है, परन्तु संगठन का कार्य निरन्तर चलता रहता है। इसलिए हमारे अन्दर सदैव कार्यकर्ता भाव रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में संगठनात्मक कार्यों के साथ ही नगरीय निकाय चुनाव तथा लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत सफलता के मंत्र के साथ जुटना है।

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी 6 अप्रैल स्थापना दिवस को बूथ स्तर पर मनाएगी तथा 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाएगी। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल डा. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती से पार्टी एक सप्ताह तक विभिन्न जनसरोकार के कार्यों से जुडे़गी। उन्होंने कहा कि पार्टी का बूथ सशक्तिकरण अभियान चल रहा है, जिसमें पन्ना प्रमुखों की भी जिम्मेदारी तय की जा रही है। बूथ की मजबूत संरचना तथा भाजपा सरकारों की योजनाओं व ऐतिहासिक निर्णयों के साथ भाजपा नगर निकाय चुनाव लडे़गी। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक कार्यों तथा चुनाव के दौरान प्रत्येक पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपकर सभी की क्षमताओं का सदुपयोग करके विजय की रणनीति तैयार करना ही संगठनात्मक कौशल है। नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों को संगठनात्मक कौशल के साथ संगठन के अभियानों तथा चुनावों में सफलता के प्रतिमान स्थापित करने की शुभकामनाएं।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.