स्वामी चिदानंद सरस्वती बोले : स्विट्जरलैंड और स्पिरिचुअल लैंड दोनों का संगम है भारत का हिमालय

Swami Chidanand Saraswati said: India's Himalayas are the confluence of both Switzerland and Spiritual Land

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 10 Sep, 2025 08:36 AM

ऋषिकेश, (आईपीएन)। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने हिमालय को लेकर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि अब हिमालय की साँसों को सुरक्षित करें।  हिमालय भारत की आत्मा हैं। यहीं से निकलती हैं हमारी जीवनदायिनी नदियाँ, यहीं से बहती हैं शांति और समाधि की धारा। हिमालय, ऑक्सीजन बैंक भी है, और आध्यात्मिक बैंक भी है, जो हमें शुद्ध वायु, ध्यान, साधना और मोक्ष की ऊर्जा प्रदान करता है। उनका कहना है कि यदि हिमालय स्वस्थ है तो भारत मस्त होगा। हिमालय की रक्षा अर्थात् भविष्य की पीढ़ियों की साँसों की रक्षा। हिमालय से हमारी उन्नति है, प्रगति है, पूर्णता है। यही हमारी संस्कृति की आधारशिला भी है।

दुनिया के आठ देशों में हिमालय का साम्राज्य है। उत्तर भारत की अधिकांश नदियां हिमालय से ही निकलती है। हम तो रोज देख रहे हैं प्राकृतिक आपदाओं का खतरा लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जो हमारे वर्तमान और भविष्य दोनों के लिए खतरनाक है। हिमालय को जीवित रखना है तो पहाड़ों पर पड़ी बंजर भूमि पर वृक्षारोपण करना होगा। हिमालय को पुनः जड़ी बूटियां से सजाना होगा। समस्या चाहे तन की हो या मन की सबका समाधान है हिमालय। हिमालय भारत का स्विट्जरलैंड भी है और स्पिरिचुअल लैंड भी है दोनों का संगम है भारत। दिव्यता और भव्यता का संगम है भारत इसे हमें सहेज कर रखना चाहिए।

वीडियो सोर्स : स्वामी चिदानंद सरस्वती के X अकाउंट से 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.