निर्देशक अभिषेक सक्सेना ने ऋषिकेश में गंगा आरती के साथ मनाया भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस

Director Abhishek Saxena celebrates India's 80th Independence Day with Ganga Aarti in Rishikesh

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 17 Aug, 2026 03:15 AM

ऋषिकेश, 16 अगस्त (आईपीएन)। चर्चित फिल्मों फुल्लू, सरोज का रिश्ता और बंदा सिंह चौधरी के निर्देशक अभिषेक सक्सेना ने ऋषिकेश में देशभक्ति और आध्यात्मिकता के संगम के बीच भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। 15 अगस्त के अवसर पर वह पूर्णानंद घाट, जानकी पुल पर आयोजित महिला गंगा आरती में शामिल हुए और राष्ट्र को नमन करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की ओर से महिलाओं द्वारा आयोजित गंगा आरती में शामिल होकर अभिषेक सक्सेना ने देश, देशवासियों और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए मां गंगा से प्रार्थना की। इस अवसर पर घाट को तिरंगे की थीम में सजाया गया था। पूरा घाट देशभक्ति के रंग में नजर आया और श्रद्धालुओं ने भारत माता के जयकारों के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया।

निर्देशक अभिषेक सक्सेना ने ऋषिकेश में गंगा आरती के साथ मनाया भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस

महिला गंगा आरती में हुए शामिल

अभिषेक सक्सेना ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि उत्तराखंड की महिलाएं पहली बार पूर्णानंद घाट पर मां गंगा की आरती कर रही हैं, तो वह भी उनके साथ आरती में शामिल होना चाहते थे। उन्होंने कहा कि गंगा के शांत और आध्यात्मिक वातावरण में स्वतंत्रता दिवस मनाना उनके लिए विशेष अनुभव रहा।

उन्होंने महिला सशक्तीकरण को राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए कहा कि किसी भी देश के मानव विकास और संपूर्ण राष्ट्र निर्माण का सपना महिलाओं की समान भागीदारी के बिना पूरा नहीं हो सकता। भारत में लैंगिक समानता का आर्थिक लाभ मिलेगा और इससे देश विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण तभी पूरी तरह साकार होगा, जब महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्रों में बराबर की सहभागिता मिले। समाज के विकास में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। महिलाओं को अपनी शक्ति पहचाननी होगी और अपने फैसले स्वयं लेने का अधिकार मिलना भी जरूरी है।

गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष से की मुलाकात

निर्देशक अभिषेक सक्सेना ने ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ‘ज्ञानी जी’ से मुलाकात कर महिला गंगा आरती की शुरुआत कराने के लिए आभार जताया। इस दौरान महिला सशक्तीकरण, लैंगिक समानता और महिलाओं को समान अवसर उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

गंगा आरती में डॉक्टर ज्योति शर्मा, आचार्य सोनिया राज, पूनम रावत, अंजना उनियाल, पुष्पा शर्मा, गायत्री, वंदना नेगी, प्रमिला और सुषमा पांडे सहित अन्य महिलाओं ने विशेष भूमिका निभाई।

फिल्मों के जरिए मानवीय कहानियों को देते रहे हैं आवाज

अभिषेक सक्सेना अपनी फिल्मों के माध्यम से मानवीय भावनाओं, रिश्तों और भारत की विविधता से जुड़ी कहानियों को सामने लाते रहे हैं। ऋषिकेश में गंगा आरती के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने का यह अवसर उनके लिए देश, संस्कृति और सदियों पुरानी परंपराओं के प्रति अपने जुड़ाव को व्यक्त करने का यादगार अनुभव बना।

#ipnlive #ipnnews #ipn #AbhishekSaxena #Rishikesh #GangaAarti #IndependenceDay #80thIndependenceDay #WomenEmpowerment #GenderEquality #Ganga #Uttarakhand #IndianCulture #HarHarGange

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.