दिव्यांग छात्र-छात्राओं को भारत सरकार की छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 30 नवम्बर तक

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा दिव्यांग छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित किये जाने के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए ऑन-लाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 15 नवम्बर से बढ़ाकर 30 नवम्बर 2021 निर्धारित की गयी है।

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 28 Nov, 2021 12:20 AM
दिव्यांग छात्र-छात्राओं को भारत सरकार की छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 30 नवम्बर तक

लखनऊ, 27 नवम्बर 2021 (आईपीएन)। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कमलेश कुमार वर्मा लखनऊ ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा दिव्यांग छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित किये जाने के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए ऑन-लाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 15 नवम्बर से बढ़ाकर 30 नवम्बर 2021 निर्धारित की गयी है।

उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग अवगत कराया गया है कि ऐसे दिव्यांगजन जिन्होंने अभी तक प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु किसी भी विभाग (समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग) में आवेदन नहीं किया है वे तत्काल भारत सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने हेतु http:// www.scholarships.gov.in  पर उपलब्ध गाइड लाइन के अनुसार छात्रवृत्ति हेतु आवेदन कर सकते हैं।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.