कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से शुरू हुई घरेलू उड़ान
कुशीनगर, (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर से शुक्रवार को घरेलू उड़ान सेवा शुरू हो गई, इसका समूचे कुशीनगर की जनता को बेसब्री से इन्तजार रहा। विमान के लैंड करने पर वाटर केनन से पानी की बौछार कर अद्भुत नजारे के बीच स्वागत किया गया।
IPN Live
Lucknow, 27 Nov, 2021 08:22 PMकुशीनगर, (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर से शुक्रवार को घरेलू उड़ान सेवा शुरू हो गई, इसका समूचे कुशीनगर की जनता को बेसब्री से इन्तजार रहा। विमान के लैंड करने पर वाटर केनन से पानी की बौछार कर अद्भुत नजारे के बीच स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने कुशीनगर के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, व एयरपोर्ट के अधिकारी एवं स्पाइस जेट के अधिकारिगण। उन्होंने पहली फ्लाइट से पहुंचे यात्रियों का अभिनंदन किया। इससे पूर्व सांसद कुशीनगर व विधायक कसया ने दीप प्रज्ज्वलित और केक काटकर विधिवत उद्घाटन किया।
कुशीनगर एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट सीधे दिल्ली से 2 बजकर 18 मिनट पर पहुंची। एयरपोर्ट पर यात्रियों के स्वागत के लिए तैयारियां की गईं थीं। एयरपोर्ट पर सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी सीधी उड़ान कर दिल्ली से कुशीनगर पहुंचे यात्रियों को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया। दिल्ली से सीधे कुशीनगर पहुंचने वाले यात्री इस सुखद यात्रा से काफी प्रसन्न रहे। इसमें शामिल सेवानिवृत एआरटीओ अजय त्रिपाठी ने बताया कि कुशीनगर की धरती पर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
कठकुइयां निवासी आरती चतुर्वेदी काफी खुश थीं। उन्होने कहा कि अपने घर फ्लाइट से आयी हूं। कुशीनगर एयरपोर्ट के पहली फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले यात्री नरकटियागंज बिहार की शबनम सिंह ने कहा कि दिल्ली मे बेटे के पास इलाज के लिए जा रहीं हूं। पहले पटना से चार घंटे से अधिक समय लगता था।
कुशीनगर के भठहीं निवासी रजनीश शुक्ल ने कहा कि पहले फ्लाइट से दिल्ली जाने की शुरू से इच्छा थी। दिल्ली से आने वाली विदेशी महिला यात्री तारा मैकार्डी (आयरलैंड) ने भी खुशी जाहिर की। कुशीनगर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए विमान ने 3 बजकर पांच मिनट पर उडान भरी।

No Previous Comments found.