RAHUL GANDHI ने कहा : चाहे मुझे अयोग्य घोषित करें या मारे-पीटे, फर्क नहीं पड़ता, मेरा काम तपस्या करना है... LIVE सुनिए और क्या कहा...
RAHUL GANDHI said : Whether I am disqualified or beaten up, it does not matter, my work is to do penance... Listen LIVE and what said...
IPN Live
Lucknow, 25 Mar, 2023 02:47 PMRAHUL GANDHI ने कहा : चाहे मुझे अयोग्य घोषित करें या मारे-पीटे, फर्क नहीं पड़ता, मेरा काम तपस्या करना है... LIVE सुनिए और क्या कहा...
"राहुल पे निशाना है
अडानी को बचाना है"
1. एक शहीद के बेटे पर बार बार ये हमला क्यों? जिस इंदिरा गांधी जी ने देश के लिए जान दे दी, उसके पोते पर इतने वार क्यों? क्योंकि उन्होंने आपके भ्रष्टाचार और मिलीभगत पर आवाज उठा दी। क्योंकि उन्होंने गौतम अडानी को 20,000 करोड़ रुपये कहाँ से मिले? क्योंकि उन्होेंने ये पूछ लिया कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी देश के 14,000 करोड़ लेकर कैसे भाग गया? किसने उसकी मदद की?
2. भ्रष्टाचार के आवाज उठा रहे व्यक्ति पर पूरी सत्ता का हमला क्यों?
3. एक बीमार मां की देखभाल कर रहे बेटे को 12 -12 घंटे के लिए हफ्तों हफ्तों के लिए ED के नाम पर अत्याचार क्यों?
4. विपक्ष के नेता का क्या काम है? जनता की आवाज उठाना। जनता की आवाज महात्मा गांधी, पं नेहरू, सुभाष बोस, सरदार पटेल, मौलाना आजाद ने उठाई। अंग्रेज उन्हें इसकी सजा देते थे। आज वही काम मोदी जी कर रहे हैं। जनता की आवाज उठाने पर, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए राहुल गांधी को सजा दे रहे हैं।
5. राहुल जी जब से राजनीति में हैं किसानों की आवाज उठाते हैं, भूमि अधिग्रहण कानून लाए। किसान की रक्षा हुई। जब मोदी जी ने भूमि अधिग्रहण कानून खत्म करने की कोशिश की उसके खिलाफ राहुल गांधी जी खड़े हो गए और ऐसा करने से रोका। कौन है इस देश का किसान ? वह ओबीसी है, दलित है, सवर्ण समाज का है- राहुल जी उनके लिए लड़े। अब मोदी इसकी सजा देंगे?
6. मोदी जी किसानों के खिलाफ तीन काले कानून लाए - राहुल जी संसद में , सड़क पर किसानों के साथ खड़े हुए। अब मोदी इसकी सजा देंगे?
7. आदिवासियों की जमीन, उनके जंगल और पानी के लिए राहुल जी खड़े हुए। उड़ीसा का और देश का एक एक आदिवासी जानता है कि राहुल जी ने उनके जल जंगल जमीन के अधिकार की रक्षा की। अब मोदी इसकी सजा देंगे?
8. भारत का नौजवान जो बेरोजगारी की मार झेल रहा है। ऐसा एक दिन नहीं जाता जब नौजवानों के रोजगार और भविष्य की बात राहुल जी नहीं उठाते। राजनीति के अंदर उनकी सबसे बड़ी चिंता देश के युवा की है। उनकी आवाज वो हर मंच से उठाते हैं। अब मोदी इसकी सजा देंगे?
9. नोटबंदी के घोटाले ने गरीब को, छोटे व्यापारी को भयंकर नुकसान किया। मोदी की गलत GST ने लाखों दुकानदारों का, करोड़ों छोटे छोटे व्यापारियों का धंधा चौपट कर दिया। आम जनता के लिए कितनी महंगाई कर दी। आटा, नमक, दूध, तेल, खाने पीने का सामान, घर की चीजें, गैस, पेट्रोल, डीजल महंगा कर दिया। राहुल जी रोज इसके खिलाफ बोलते हैं। रोज छोटे व्यापारियों, छोटे दुकानदारों का दर्द उठाते हैं। गलत को गलत कहते हैं। अब मोदी इसकी सजा देंगे?
10. देश में कहीं भी दलितों पर अत्याचार होता है, गरीब के साथ अन्याय होता है, SC-ST ऐक्ट को खत्म करने की कोशिश मोदी जी करते हैं। राहुल जी दलितों के लिए, गरीबों के लिए ढाल बनकर खड़े हो जाते हैं। जैसा गुरु गोविंद सिंह जी ने कहा था "सूरा से पहचानिए जो लड़े दीन के हेत, पुर्जा पुर्जा कट मरे कबहूं न छाड़े खेत"। अब मोदी इसकी सजा देंगे?
11. चाहे महिला आरक्षण का मामला हो, महिलाओं के अधिकार की बात हो, कहीं पर भी देश की महिलाओं के साथ अन्याय अत्याचार होता है - राहुल गांधी उनके लिए न्याय के लिए, देश की बेटी की गरिमा के लिए एक सगे भाई की तरह खड़े हो जाते हैं। बहनों के भाई की तरह उनकी रक्षा के लिए खड़े हो जाते हैं। अब मोदी इसकी सजा देंगे? अब मोदी एक भाई को भाई होने का फर्ज निभाने की सजा देंगे?
इससे बड़ा देशभक्ति का क्या काम है? गरीबों की आवाज उठाना, किसानों की आवाज उठाना, युवाओं के भविष्य के लिए बोलना, व्यापारियों और दुकानदारों की दिक्कत को देश के सामने रखना, महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना- इससे बड़ा देशभक्ति का क्या काम है? अब मोदी इसकी सजा देंगे?
देश देख रहा है। जनता की अदालत सबसे बड़ी है। वहां सबका घमंड और अहंकार टूट जाता है।
संसद में राहुल जी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई। मोदी जी अब बौखलाकर बदला ले रहे हैं।
राहुल गांधी के मामले की क्रोनोलॉजी समझिए
• 7 फरवरी: राहुल ने PM मोदी-अडानी पर लोकसभा में भाषण दिया
• 16 फरवरी: शिकायतकर्ता गुजरात हाई कोर्ट से खुद का ही लिया हुआ स्टे वापस लेता है
• 27 फरवरी: सुनवाई शुरू
• 17 मार्च: निर्णय रिजर्व
• 23 मार्च: निर्णय आता है - दो साल की सजा
24 मार्च- राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द
अब ऐसा होगा क्या? ऐसे देश चलेगा क्या? आपके पास सत्ता है, पैसा है, उद्योगपतियों का साथ है, मीडिया पर पूरा कंट्रोल है तो क्या समझते हो जनता की आवाज को दबा दोगे? सच्चाई की आवाज को दबा दोगे?
देश आपसे बहुत बड़ा है। जनता आपसे बहुत बड़ी है। जनता हमारी भगवान है। भगवान सब देख रहे हैं।
मोदी जी ये जो कौरवों की तरह आप चक्रव्यूह रच रहे हो कि अभिमन्यु को फंसा लोगे। सोचते हो अपने सेठों के साथ मिलकर चक्रव्यूह बना लोगे। अरे जब कौरवों का चक्रव्यूह टूट गया तो आपका भी तोड़ दिया जाएगा।
मत भूलिए, भारत की जनता और कांग्रेस पार्टी आपके इस चक्रव्यूह को तोड़ डालेगी।
कौरवों के पास भी बहुत सत्ता थी, पैसा था, सेना थी मगर सत्य नहीं था।
आज सत्य आपके साथ नहीं है। जनता आपके साथ नहीं है। आपका यह अन्याय, आपका अहंकार आपकी आंखें बंद कर चुका है।
आज देश की जनता इस बात को देख रही है। देश का संपूर्ण विपक्ष इस बात को देख रहा है।
देश के एक एक इंसान से, एक एक युवा और महिला से, एक एक किसान से, एक एक गरीब से, एक एक व्यापारी से मेरी प्रार्थना है - यह सत्य और सत्ता के बीच युद्ध है। आप इसमें सत्य का और हमारा साथ दीजिए।
देश का संपूर्ण विपक्ष आज मोदी की तानाशाही का विरोध कर रहा है। विपक्ष के एक एक दल से मेरा निवेदन है ये बीजेपी और मोदी जी लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। लोकतंत्र बचेगा तभी देश बचेगा। हमें लोकतंत्र को बचाने के लिए, भारत में भ्रष्टाचार और लूट को रोकने के लिए आगे आना होगा, एक साथ आना होगा।

No Previous Comments found.