Mann Ki Baat: 'मन की बात' में PM मोदी ने पूछे देशभर के म्यूजियम से जुड़े 7 सवाल, बोले ज़रूर दें जवाब
Mann Ki Baat 88th Episode: हर महीने के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 88वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री संग्रहालय की चर्चा की।
IPN Live
Lucknow, 24 Apr, 2022 12:10 PMMann Ki Baat 24 April 2022 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' को संबोधित किया। मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत प्रधानमंत्री म्युजियम से की, जिसका उद्घाटन उन्होंने पिछले दिनों किया। पीएम मोदी ने म्युजियम से जुड़े कुछ सवाल भी देश की जनता से पूछे। साथ ही प्रधानमंत्री ने बताया कि किस तरह देश में डिजिटल पैमेंट का चलन बढ़ गया है। वहीं गर्मी में पानी बचाने का महत्व दोहराया।
पीएम मोदी ने कहा, देश भर के लोगों ने मुझे प्रधानमंत्री संग्रहालय के बारे में पत्र और संदेश लिखे हैं। 14 अप्रैल को बाबासाहेब अम्बेडकर की जयंती पर संग्रहालय का उद्घाटन किया गया था। बाबा साहेब अंबेडकर जी की जयंती पर प्रधानमंत्री संग्रहालय का लोकार्पण हुआ है। गुरुग्राम में रहने वाले सार्थक जी पहला मौका मिलते ही संग्रहालय देख आए। उन्होंने नमो एप पर पीएम संग्रहालय की ऐसी चीजों के बारे में लिखा है, जो उनकी जिज्ञासा को और बढ़ाने वाली थी।
पीएम ने कहा, टेक्नोलॉजी ने एक और बड़ा काम किया है। ये काम है हमारे दिव्यांग साथियों की असाधारण क्षमताओं का लाभ देश और दुनिया को दिलाना। हमारे दिव्यांग भाई-बहन क्या कर सकते हैं ये हमने टोक्यो ओलंपिक में देखा है।
पिछले कुछ सालों में BHIM UPI तेजी से हमारी अर्थव्यवस्था और आदतों का हिस्सा बन गया है। आप भी UPI की सुविधा को रोजमर्रा के जीवन में महसूस करते होंगे। इस समय हमारे देश में करीब 20 हजार करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन हर दिन हो रहे हें।
देश आजकल लगातार संसाधनों को, इंफ्रास्ट्रक्चर को दिव्यांगों के लिए सुलभ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। जो दिव्यांग कलाकार हैं उनके काम को दुनिया तक पहुंचाने के लिए भी एक इनोवेटिव शुरुआत की गई है।
पीएम मोदी ने पूछे ये सवाल
1. किस शहर में एक रेल म्यूजियम है, जहां 45 साल से लोग भारतीय रेल की विरासत देख रहे हैं।
2. मुंबई में कौन सा म्यूजिमय हैं, जहां करंसी का इवोल्यूशन देखने को मिलता है. यहां 6वीं शताब्दी के सिक्कों के साथ ई मनी भी मौजूद है।
3. विरासत-ए-खालसा किस म्यूजियम से जुड़ा है। यह म्यूजियम पंजाब के किस शहर में मौजूद है।
4. देश का एक मात्र काइट म्यूजिमय कहां है. यहां रखी सबसे बड़ी पतंग का आकार 22 गुणा 16 फीट है।
5. भारत में डाक टिकट से जुड़ा नेशनल म्यूजियम कहां है।
6. गुलशन महल नाम की इमारत में कौन सा म्यूजियम है।
7. भारत के टेक्सटाइल से जुड़ी विरासत को सेलिब्रेट करता है।
बता दें कि हर महीने के आखिरी रविवार को पीएम मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को संबोधित करते हैं।

No Previous Comments found.