IPN SPECIAL :: एक नज़र में पढे़ अब तक की 30 बड़ी खबरें
UP SPECIAL :: Read 30 big news stories at a glance
IPN Live
Lucknow, 13 Feb, 2023 01:40 PMIPN SPECIAL :: एक नज़र में पढे़ अब तक की 30 बड़ी खबरें
1- महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख का बड़ा खुलासा, बोले- जेल में मुझे मिला सरकार गिराने का प्रस्ताव, मैंने नहीं किया समझौता
2- भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने भोपाल में की बड़ी रैली, कहा- मध्य प्रदेश को मिले आदिवासी मुख्यमंत्री
3- KCR ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी का 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य एक मजाक; BJP ने किया पलटवार
4- IND Vs AUS 3rd Test: धर्मशाला टेस्ट का स्थान बदला, अब इंदौर में होगा तीसरा टेस्ट मैच
5- अमेरिका ने एक और उड़ती हुई संदिग्ध वस्तु को मार गिराया, एक हफ्ते में चौथी घटना
6- Draupadi Murmu : जनजाति समाज के लोग खुद को पिछड़ा मानना छोडें, योजनाओं का लाभ उठाकर बढ़ें आगे
7- राज्यसभा की कार्यवाही 13 मार्च तक के लिए स्थगित
8- जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटों के परिसीमन को चुनौती देने वाली SC ने खारिज की
9- जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस अरविंद कुमार ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
10- पश्चिम बंगालः मेले में गुब्बारे की गैस का सिलिंडर फटने से 4 लोगों की मौत
11- MP: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बागेश्वर धाम पहुंचे, बालाजी के दरबार में टेका माथा
12- मुंबई के गूगल ऑफिस में आया बम की धमकी भरा फोन
13- बेंगलुरू में आज से एशिया का सबसे बड़ा एयरो शो शुरू
14- एयरो शो में बोले पीएम मोदी- ये सिर्फ शो नहीं देश की ताकत है
15- कर्नाटकः BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रोकने पर बीजेपी नेता समेत 7 हिरासत में लिए
16- दिल्ली के बवाना में शाफ्ट में फंसने से 15 साल के लड़के की मौत
17- रांचीः पूर्व सीएम शिबू सोरेन अस्पताल से डिस्चार्ज, सांस लेने में थी तकलीफ
18- अफगानिस्तान के फैजाबाद में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता
19- हमारे एयर स्पेस में कई बार देखे गए चीन के जासूसी गुब्बारे: ताइवान
20- सिक्किम के युकसोम में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 थी तीव्रता
21- अमेरिका में मार गिराए गए UFO में लटके हुए थे कई तार, US ने जारी किया बयान
22- तुर्की और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की तादाद 34 हजार के पार हुई
23- शरजील इमाम समेत 11 को लोगों को आरोपमुक्त करने के खिलाफ दिल्ली HC ने जारी किया नोटिस
24- फोन टैपिंग मामले में राजस्थान के CM अशोक गहलोत के OSD से पूछताछ
25- CM YOGI ने UPGIS23 के समापन समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जताया आभार। कहा : आपकी गरिमापूर्ण उपस्थिति से गौरवान्वित हुआ UP
26- CM YOGI ने कहा : डिजिटल तकनीक आज की आवश्यकता है। UP में 2.07 करोड़ किसानों को PM किसान सम्मान निधि का लाभ, निराश्रित महिलाओं एवं वृद्धजन को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ देने का कार्य DBT के माध्यम से कर रहे हैं।
27- CM YOGI ने कहा : #UPGIS23 के माध्यम से UP को 33.50 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
28- CM YOGI ने कहा : UP अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक नई अर्थव्यवस्था के रूप में दुनिया के सामने तेजी से अग्रसर हो रहा है
29- CM YOGI ने कहा : आज परिणाम है कि 15 करोड़ लोगों को हम लोग पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम से खाद्यान्न उपलब्ध करा रहे हैं और तकनीक का उपयोग कर 1,200 करोड़ की सालाना बचत भी कर रहे
30- असम में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.2 रही तीव्रता

No Previous Comments found.