ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत, 45 दिन की जगह अब 25 दिन में बुक होगा गैस सिलेंडर

Relief for rural consumers, gas cylinders can now be booked in 25 days instead of 45 days.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 7 Sep, 2026 11:49 PM
ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत, 45 दिन की जगह अब 25 दिन में बुक होगा गैस सिलेंडर

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईपीएन)। केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दोबारा बुकिंग के अंतराल में बदलाव किया है। अब शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता 25 दिन के अंतराल पर रिफिल बुक कर सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में पहले यह अंतराल 45 दिन था।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 7 सितंबर को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के अध्यक्षों एवं प्रबंध निदेशकों को पत्र जारी कर संशोधित व्यवस्था तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं।

### आपूर्ति की स्थिति में सुधार के बाद फैसला

मंत्रालय के पत्र के अनुसार, फरवरी 2026 में मध्य पूर्व में संघर्ष के दौरान एलपीजी की मांग को नियंत्रित करने के लिए शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतराल निर्धारित किया गया था। अब एलपीजी की मौजूदा आपूर्ति स्थिति में सुधार और रिफिल बैकलॉग में कमी को देखते हुए यह अंतराल सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए समान कर दिया गया है।

### ग्रामीण उपभोक्ताओं को सीधा लाभ

इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को अगला सिलेंडर बुक करने के लिए 45 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नई व्यवस्था के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू एलपीजी रिफिल की बुकिंग का अंतराल एक समान 25 दिन रहेगा।

#IPNLIVEUPDATE #PRACHARNEWS #PRACHARDOTNEWS #PRACHAR_NEWS #LPG #LPGBooking #GasCylinder #DomesticLPG #RuralConsumers #LPGRefill #PetroleumMinistry #GovernmentOfIndia #NewDelhi #BreakingNews


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.