PM MODI ने हावड़ा- न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई
PM Modi flags off Howrah- New Jalpaiguri Vande Bharat Express
IPN Live
Lucknow, 30 Dec, 2022 12:40 PMPM NARENDRA MODI :: पीएम मोदी ने हावड़ा- न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई
कहा: आज मुझे आप सब के बीच रूबरू होना था, लेकिन निजी कारणों की वजह से मैं आप सब के बीच नहीं आ पाया हूं। इसके लिए क्षमा चाहता हूं।
देश की आजादी के 'अमृत महोत्सव' में देश ने 475 'वंदे भारत ट्रेन' शुरू करने का संकल्प लिया था।
आज इसी में से एक हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली 'वंदे भारत' शुरू हुई है।
बंगाल के कण-कण में आजादी के आंदोलन का इतिहास समाहित है।
जिस धरती से 'वंदे मातरम्' का जयघोष हुआ, वहां आज 'वंदे भारत' ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई है।
आज 30 दिसंबर की तारीख का भी इतिहास में अपना बहुत महत्व है।
30 दिसंबर, 1943 के दिन ही नेताजी सुभाष ने अंडमान में तिरंगा फहराकर भारत की आजादी का बिगुल फूंका था।
इस घटना के 75 वर्ष होने पर साल 2018 में, मैं अंडमान गया था, नेताजी के नाम पर एक द्वीप का नामकरण भी किया था।
हम लोग अक्सर Preventive Healthcare की बात करते हैं, कहते हैं कि दिनचर्या वो होनी चाहिए कि बीमारी की नौबत ही ना आए। ठीक इसी तरह नदी की गंदगी को साफ करने के साथ ही केंद्र सरकार Prevention पर बहुत जोर दे रही है।
इस Prevention का सबसे बड़ा और आधुनिक तरीका है, ज्यादा से ज्यादा आधुनिक Sewage Treatment प्लांट।
आने वाले 10-15 साल बाद की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए देश में आज आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगवाए जा रहे हैं।
आज केंद्र सरकार, भारतीय रेलवे को आधुनिक बनाने के लिए और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने के लिए रिकॉर्ड इनवेस्टमेंट कर रही है।
आज देश में भारतीय रेलवे के कायाकल्प का राष्ट्रव्यापी अभियान चल रहा है-
वंदे भारत, तेज, हमसफर जैसी आधुनिक ट्रेनें देश में बन रही हैं।
• विस्टाडोम कोच रेल यात्रियों को नया अनुभव करा रहे हैं।
• सुरक्षित व आधुनिक कोच की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है।
• रेलवे स्टेशनों को भी एयरपोर्ट्स की तरह विकसित किया जा रहा है।
• न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन भी इसी लिस्ट में शामिल है।
बीते 8 वर्षों में भारतीय रेलवे ने आधुनिकता की नींव पर काम किया है।
अब आने वाले 8 वर्षों में हम भारतीय और भारतीय रेलवे को आधुनिकता की नई यात्रा पर निकलते हुए देखेंगे।

No Previous Comments found.