जापानी तकनीक और यूपी की औद्योगिक क्षमता से बनेगा निवेश का नया अध्याय
Japanese technology and Uttar Pradesh's industrial potential will create a new chapter in investment.
IPN Live
Lucknow, 20 Aug, 2026 02:22 AMकुबोटा और स्पार्क मिंडा के शीर्ष अधिकारियों ने सीएम योगी के नेतृत्व की सराहना की, साझा किए अनुभव और भविष्य की निवेश योजनाएं
नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईपीएन)। यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 के उद्घाटन एवं दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जापान और भारत के प्रमुख उद्योग समूहों ने उत्तर प्रदेश को निवेश, मैन्युफैक्चरिंग और रोजगार के क्षेत्र मेंkg तेजी से उभरता केंद्र बताया। समारोह में कुबोटा कॉरपोरेशन जापान और स्पार्क मिंडा कॉरपोरेशन लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश में अपने निवेश, साझेदारी के अनुभव और भविष्य की योजनाएं साझा कीं।
दोनों उद्योग प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए प्रदेश के बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कुशल मानव संसाधन, बड़े बाजार, निवेश-अनुकूल नीतियों और सरकार के सहयोग को औद्योगिक विस्तार के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया।
यूपी में दीर्घकालिक साझेदारी को लेकर प्रतिबद्ध कुबोटा
कुबोटा कॉरपोरेशन, जापान के प्रेसिडेंट एवं सीईओ शिंगो हानाडा ने नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की ग्राउंड ब्रेकिंग को कंपनी के लिए महत्वपूर्ण माइलस्टोन बताया। उन्होंने कहा कि इस अवसर से उत्तर प्रदेश में कुबोटा की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता और साझेदारी को नया विस्तार मिल रहा है।
उन्होंने भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, इन्वेस्ट यूपी और सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार जताया। शिंगो हानाडा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश भारत के तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक केंद्रों में से एक बनकर उभरा है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुबोटा का निवेश प्रदेश की क्षमता में कंपनी के दीर्घकालिक विश्वास को दर्शाता है। उद्योग जगत भी उत्तर प्रदेश की प्रगति और भारत को विकसित एवं मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में अपनी भूमिका निभाना चाहता है।
135 वर्षों से बेहतर जीवन के मिशन पर कुबोटा
कुबोटा के सीईओ ने कहा कि 135 वर्षों से अधिक समय से कंपनी लोगों के जीवन को बेहतर बनाने और समाज में योगदान देने के उद्देश्य से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी की फिलॉसफी के अनुरूप बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए लोगों के हित में काम जारी रहेगा।
भारत में कुबोटा की यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश में कंपनी की मौजूदगी मजबूत साझेदारियों के कारण लगातार सुदृढ़ हुई है। उन्होंने नंदा परिवार और उनकी संस्था का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि परिवार ने दशकों से भारत की सेवा की है और देश में कृषि के मशीनीकरण में अग्रणी भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि नंदा परिवार के नेतृत्व के साथ कुबोटा की साझेदारी आगे भी और मजबूत होती रहेगी। कुबोटा और उसके भारतीय साझेदारों की साझा महत्वाकांक्षा भविष्य के लिए मजबूत एक्सपोर्ट बेस तैयार करना है। जापान की विश्वस्तरीय तकनीक और भारतीय साझेदारों की स्थानीय समझ एवं क्षमता मिलकर इस दिशा में नई संभावनाएं पैदा कर सकती हैं।
यूपी में 40 वर्षों से अधिक की मौजूदगी, विस्तार की तैयारी
मिंडा कॉरपोरेशन लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आकाश मिंडा ने उत्तर प्रदेश में कंपनी की मौजूदगी और भविष्य की योजनाओं पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज संभावनाओं और नए अवसरों का प्रदेश है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि राज्य उद्योग एवं निवेश को प्राथमिकता देने वाला राज्य बन चुका है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण नहीं कर रहा, बल्कि निवेशकों और उद्योग जगत के बीच इन्वेस्टर कॉन्फिडेंस और इंडस्ट्रियल कॉन्फिडेंस भी तैयार कर रहा है।
एक्सप्रेसवे और लॉजिस्टिक्स ने बदला औद्योगिक परिदृश्य
आकाश मिंडा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में औद्योगिकीकरण के लिए मजबूत फाउंडेशन तैयार हुआ है। एक्सप्रेसवे, फ्रेट कॉरिडोर, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, वर्ल्ड क्लास लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्रियल पार्क, स्किल्ड मैनपावर और स्मार्ट टाउनशिप जैसी सुविधाओं का विस्तार हुआ है।
उन्होंने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ऐसी कई योजनाओं और परियोजनाओं को हकीकत में बदलते हुए देखा गया है, जो कुछ समय पहले तक केवल परिकल्पना थीं।
यूपी में 9 हजार से अधिक लोगों को रोजगार
आकाश मिंडा ने बताया कि स्पार्क मिंडा ग्रुप ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में काम करता है और उत्तर प्रदेश में कंपनी की मौजूदगी 40 वर्षों से अधिक समय से है। वर्तमान में प्रदेश में 9,000 से अधिक लोगों को रोजगार दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश स्पार्क मिंडा के लिए बेहद महत्वपूर्ण राज्य है और कंपनी यहां अपनी मौजूदगी को बड़े स्तर पर विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध है।
ईवी और इलेक्ट्रॉनिक्स सहित एडवांस टेक्नोलॉजी में बढ़ेगा निवेश
आकाश मिंडा ने बताया कि कंपनी उत्तर प्रदेश में एडवांस टेक्नोलॉजी, मोटर पार्ट्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा डिजाइन एवं डेवलपमेंट सेंटर जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
कंपनी डीपर लोकलाइजेशन और बैकवर्ड इंटीग्रेशन की दिशा में भी आगे बढ़ रही है। इसके लिए जापानी कंपनियों के साथ साझेदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि निवेश विस्तार के साथ कंपनी प्रदेश में करीब 6,000 से 8,000 अतिरिक्त लोगों को रोजगार देने की दिशा में काम करना चाहती है।
जापान की तकनीक और यूपी की क्षमता का संयोजन बनेगा ताकत
स्पार्क मिंडा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने जापान और दुनिया भर के उद्योगों को उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसरों पर विचार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जापान वर्ल्ड क्लास टेक्नोलॉजी, ग्लोबल क्वालिटी और प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग लेकर आता है, जबकि उत्तर प्रदेश स्केल, टैलेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, पॉलिसी सपोर्ट, बड़ा बाजार और बिजनेस फ्रेंडली एनवायरमेंट उपलब्ध कराता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियां स्थानीय क्षमताओं, ग्राहकों की जरूरतों की बेहतर समझ और आगे बढ़ने की इच्छा लेकर आती हैं। इन सभी क्षमताओं का संयोजन उत्तर प्रदेश को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग का महत्वपूर्ण केंद्र बनाने में मदद कर सकता है।
कारोबार के साथ रोजगार और विकसित भारत में योगदान लक्ष्य
आकाश मिंडा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश का उद्देश्य केवल बिजनेस ग्रोथ तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करना भी होना चाहिए। कंपनी का लक्ष्य प्रदेश में अपनी औद्योगिक उपस्थिति का विस्तार करने के साथ रोजगार सृजन और विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान देना है।
उन्होंने उद्योग जगत से उत्तर प्रदेश में उपलब्ध अवसरों को पहचानने और बड़े स्तर पर निवेश की संभावनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने स्वयं भी उत्तर प्रदेश में और बड़े स्तर पर निवेश करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
#UPJapanInvestmentMeet2026 #JapanInvestment #Kubota #SparkMinda #YogiAdityanath #UttarPradesh #Investment #Manufacturing #Automobile #EV #Employment #IndustrialDevelopment #JapaneseTechnology #MakeInIndia #ipnlive #ipnnews #ipn

No Previous Comments found.