IPN SPECIAL :: एक नज़र में पढे़ अब तक की 27 बड़ी खबरें

IPN SPECIAL :: Read 27 big news stories at a glance

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 18 Jan, 2023 07:36 PM
IPN SPECIAL :: एक नज़र में पढे़ अब तक की 27 बड़ी खबरें

IPN SPECIAL :: एक नज़र में पढे़ अब तक की 27 बड़ी खबरें

1- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा : राहुल गांधी 7 सितंबर 2022 से लगातार पदयात्रा कर रहे हैं और मंजिल के करीब हैं। मेरी अपील है कि आप घरों से निकलें और महंगाई, बेरोजगारी व बीजेपी-आरएसएस द्वारा फैलाई जा रही नफरत के खिलाफ उनके साथ खड़े हों, क्योंकि यह देश हमारा है।

2- नगालैंड, त्रिपुरा, मेघालय में चुनाव तारीखों का ऐलान : त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव, 2 मार्च को नतीजे।

नगालैंड में 12 मार्च, मेघालय में 15 मार्च, त्रिपुरा में विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को होगा पूरा।

3- कांग्रेस मीडिया एण्ड पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा : हम ’भारत जोड़ो यात्रा’ में जितना ज्यादा चल रहे हैं, देश से मोहब्बत उतनी ही बढ़ती चली जा रही है। इतिहास इस बात का गवाह है कि कोई कितनी भी कोशिश कर ले, यहां नफरत की जड़ें कभी नहीं टिक सकती क्योंकि इस देश के दिल में बहुत मोहब्बत है।

4- नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा ने सभी निकाय अधिकारियों के साथ नगरों के व्यवस्थापन, बेहतर साफ-सफ़ाई, सौंदर्यीकरण के सम्बन्ध में वर्चुअल समीक्षा की। कहा : जी-20 और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर शहरो को सुंदर बनाने के लिए सभी निकाय करें बेहतर कार्य। प्रमुख सचिव नगर विकास एवं निदेशक नगरीय निकाय को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश।

5- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनपद बस्ती में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ (द्वितीय चरण) का किया उद्घाटन। कहा : ’सांसद खेल महाकुंभ’ जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त माध्यम बना है। मुझे विश्वास है कि बस्ती, पूर्वांचल, यूपी और देश की बेटियां राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना दम-खम दिखाती रहेंगी। 

6- यूक्रेन में बड़ा हादसा, बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, गृहमंत्री समेत 16 की मौत

7- पंजाब: कांग्रेस को झटका, सूबे के पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने दिया इस्तीफा, BJP में होंगे शामिल

8- कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष के खिलाफ खिलाड़ियों ने खोला मोर्चा, जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

9- दिल्ली: विधानसभा से BJP के 4 विधायकों को मार्शल आउट किया गया

10- छत्तीसगढ़: तीर्थ यात्रियों को लेकर जा रही बस जशपुर में पलटी, कई यात्री घायल

11- असम राइफल्स ने 2.5 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की, तीन लोगों को किया अरेस्ट

12- हिमाचल प्रदेश: राहुल गांधी ने सीएम सुक्खू के साथ काठगढ़ के प्राचीन शिव मंदिर में की पूजा

13- प्रयागराज: पहचान छुपाकर इस्लामिक किताबें बेच रहे 3 शख्स गिरफ्तार

14- UP: देवरिया में दलित युवक की बाइक से लगी टक्कर तो दबंगों ने पीट-पीट कर की हत्या

15- बिहार: RJD ने सुधाकर सिंह को थमाया नोटिस, नीतीश कुमार के खिलाफ की थी बयानबाजी

16- बिहार में जातिगत जनगणना के फैसले पर रोक लगाने की मांग, हिंदू सेना ने SC में दायर की याचिका

17- तमिलनाडु: इरोड विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 27 फरवरी को वोटिंग

18- मशहूर धावक दुती चंद डोप टेस्ट में फेल, अस्थाई तौर पर सस्पेंड

19- गुजरात में बजरंग दल की फिर धमकी, कहा- 'पठान' फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे

20- दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले उत्तराखंड के CM पुष्कर धामी

21- मंडी हाउस पर मेट्रो के सामने कूदकर एक शख्स ने दी जान

22- IND vs NZ: शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक

23- यौन उत्पीड़न के आरोप पर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण की सफाई, बोले- जांच को तैयार

24- J-K: राजौरी में टिफिन में मिला IED, टला बड़ा हादसा

25- राहुल गांधी ने कहा : हम संसद में बोलने की कोशिश करते हैं तो माइक बंद कर दिया जाता

26- दिल्ली: वित्त मंत्रालय में जासूसी के आरोप में संविदा कर्मचारी गिरफ्तार

27- व्लादिमीर पुतिन ने कहा : यूक्रेन में जीत हासिल करेगा रूस


 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.