Emmanuel Macron India Visit : फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन पहुंचे जयपुर, राजस्थान के राज्यपाल और सीएम ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन जयपुर पहुंच चुके हैं. वे 6 घंटे तक यहां रहेंगे. इस दौरान वे पीएम मोदी के साथ एक रोड शो अलावा चाय पर चर्चा भी करेंगे. फ्रांसीसी नेता गणतंत्र दिवस परेड 2024 में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल होंगे.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 25 Jan, 2024 04:08 PM
Emmanuel Macron India Visit : फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन पहुंचे जयपुर, राजस्थान के राज्यपाल और सीएम ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

Emmanuel Macron In India visit : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों भारत पहुंच चुके हैं. कुछ ही देर पहले उनका विमान जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ है, जहां विदेश मंत्री एस जयशंकर, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और सीएम भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया. इसके बाद राष्ट्रपति मैक्रों पिंक सिटी की सैर पर निकल गए. सबसे पहले वे आमेर फोर्ट जाएंगे और वहां शिल्पकारों, भारत-फ्रांसीसी सांस्कृतिक परियोजनाओं के हितधारकों के साथ-साथ छात्रों से बातचीत करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका स्वागत करेंगे और दोनों नेता जंतर-मंतर सहित गुलाबी शहर के कुछ स्थलों का एक साथ दौरा करेंगे. इसके बाद दोनों नेता गहन द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, और फिर हवाई जहाज में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. फ्रांसीसी नेता गणतंत्र दिवस परेड 2024 में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल होंगे.


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.