देर रात तक छात्रों की रिहाई नहीं हुई तो पूरे बिहार में होगा आंदोलन: तेजस्वी यादव
If the students are not released by late night, there will be agitation across Bihar: Tejashwi Yadav
IPN Live
Lucknow, 27 Jul, 2026 07:30 PMपटना (IPN)। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि देर रात तक गिरफ्तार किए गए सभी छात्रों को रिहा नहीं किया गया, तो पूरे बिहार में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "अगर देर रात तक सभी छात्रों को रिहा नहीं किया जाएगा तो संपूर्ण बिहार में आंदोलन किया जाएगा।" उन्होंने आरोप लगाया कि जब सरकार जनता की आवाज़ सुनने में विफल रहती है, तो लोगों के पास लोकतांत्रिक विरोध और सड़क पर उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता।
उन्होंने सरकार की कार्यशैली की आलोचना करते हुए कहा कि छात्रों की आवाज़ दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और सरकार को जल्द से जल्द सभी छात्रों को रिहा करना चाहिए।

No Previous Comments found.