Maharashtra Political Crisis: पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा: एकनाथ शिंदे जी आपका हिन्दुत्व असम में बह रही लाशों के बीच फ़ाइव स्टार मौज का उपदेश देता है

पप्पू यादव ने ट्वीट कर लिखा- एकनाथ शिंदे जी आपका ‘हिंदुत्व’ आपको असम में बह रही लाशों के बीच फ़ाइव स्टार मौज का उपदेश देता है! जिस असम के करोड़ों लोग बाढ़ में तबाह हो गये हैं, वहां पांचसितारा आनंद भोगते आपको शर्म नहीं आती।क्या ‘हिंदू’ होने का यही धर्म है?

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 25 Jun, 2022 10:09 PM
Maharashtra Political Crisis: पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा: एकनाथ शिंदे जी आपका हिन्दुत्व असम में बह रही लाशों के बीच फ़ाइव स्टार मौज का उपदेश देता है

पटना, 25 जून 2022 (आईपीएन)। महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व सासंद पप्पू यादव ने ट्वीट किया है। पप्पू यादव ने ट्वीट कर लिखा कि एकनाथ शिंदे जी आपका ‘हिंदुत्व’ आपको असम में बह रही लाशों के बीच फ़ाइव स्टार मौज का उपदेश देता है। जिस असम के करोड़ों लोग बाढ़ में तबाह हो गये हैं, वहां पांचसितारा आनंद भोगते आपको शर्म नहीं आती। क्या ‘हिंदू’ होने का यही धर्म है? असम की जनता से माफी मांग लौट जाएं!

इसके अलावा पूर्व सांसद पप्पू यादव ने अपने दूसरे ट्वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसा और अपनी एक कविता लिखकर साझा किया। अपने ट्वीट में लिखा कि संसद की चौखट पर शीश नवा, लोकतंत्र के साथ सरेआम, व्यभिचार करने वाले , आपातकाल पर उपदेश दे रहे हैं, जबकि देश की संस्थाओं का संहार कर, राष्ट्र को आफ़तकाल में झोंक दिया है। 

बता दें कि असम फिलहाल बाढ़ की मार झेल रहा है और 28 जिलों में 32 लाख से अधिक लोग बाढ़ प्रभावित हुए हैं।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.