CM YOGI ने कहा : वायु सेवा की कनेक्टिविटी में भारत में UP ने अच्छी प्रगति की है, lIVE सुनिए और क्या कहा...
CM YOGI said: UP has made good progress in India in the connectivity of air service, listen live and what was said...
IPN Live
Lucknow, 7 Apr, 2022 02:04 PMLUCKNOW, (IPN)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज लखनऊ में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अयोध्या हेतु @UPGovt व @AAI_Official के मध्य भूमि लीज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हुआ।
प्रभु श्री राम की पावन स्मृतियों को समर्पित इस एयरपोर्ट की निर्माण प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने हेतु सभी को हृदय से धन्यवाद!
कहा, "वर्तमान में उ.प्र. में 10 नए एयरपोर्ट के निर्माण की कार्यवाही युद्ध स्तर पर चल रही है।
श्री अयोध्या जी व जेवर में एयरपोर्ट बनने के बाद, देश के किसी भी राज्य की तुलना में उत्तर प्रदेश के पास सर्वाधिक एयरपोर्ट होंगे।
05 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला पहला राज्य उत्तर प्रदेश होगा।"
कहा, "उत्तर प्रदेश में सकारात्मक सोच ने ही प्रधानमंत्री @narendramodi के विजन को हर क्षेत्र में जमीनी धरातल पर उतारने का कार्य किया है।"

No Previous Comments found.