बाढ़ पीड़ितों को UPCM योगी का भरोसा- आपदा की इस घड़ी में आप अकेले नहीं, डबल इंजन सरकार आपके साथ

UPCM Yogi assures flood victims - You are not alone in this hour of disaster, the double engine government is with you.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 6 Sep, 2026 12:26 PM
चित्रकूट दौरे से पहले मुख्यमंत्री ने सेल्फी वीडियो जारी कर दिया बाढ़ राहत का संदेश

बलिया, फर्रुखाबाद और वाराणसी का दौरा कर चुके हैं सीएम योगी

हर जीवन की सुरक्षा और हर परिवार तक राहत हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री

लखनऊ, 6 सितंबर (आईपीएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित चित्रकूट के दौरे से पहले सेल्फी वीडियो जारी कर बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में वे अकेले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और राहत एवं बचाव कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “जन सेवा सिर्फ प्रशासनिक दायित्व नहीं है, अपितु जनता के सुख-दुख के साथ खड़ा रहने का भाव है।” उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।

सीएम योगी ने कहा कि हर जीवन की सुरक्षा और हर परिवार तक राहत पहुंचाना सरकार का संकल्प है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए और जरूरतमंद परिवारों तक समय पर सहायता पहुंचाई जाए।

मुख्यमंत्री इससे पहले बलिया, फर्रुखाबाद और वाराणसी का दौरा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा ले चुके हैं। इन दौरों के दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री का चित्रकूट दौरा भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा और प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि बाढ़ की इस आपदा में प्रभावित लोगों को समय पर राहत मिले और उनके जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.