UP : YOGI सरकार के कैबिनेट मंत्री A.K SHARMA ने विधान परिषद में स्वामी प्रसाद मौर्य को दी नसीहत
UP : YOGI government's cabinet minister A.K SHARMA gave advice to Swami Prasad Maurya in the Legislative Council
IPN Live
Lucknow, 28 Feb, 2023 08:47 PMलखनऊ, 28 फरवरी 2023 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज विधान परिषद में बजट में चर्चा के दौरान बतौर नेता सदन के रूप में समाजवादी पार्टी के सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य को एक शेर सुनाकर नसीहत दी। बजट में चर्चा के दौरान मौर्य द्वारा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार पर लगाये गये आरोपों एवं रामचरितमानस पर उपजे विवाद के पश्चात धमकियॉ देने वालो पर कार्यवाही की मांग का जवाब दे रहे थे।
श्री शर्मा ने कहा ’’दुश्मनी जमकर करो लेकिन ये गुन्जाइश रहे, फिर कभी हम दोस्त हो जाये तो शर्मिन्दा न हो’’। उन्होंने कहा कि किसी भी माननीय सदस्य को सदन में कभी भी ऐसी बात नहीं करनी चाहिए, जिससे समाज में विभाजन हो, आपसी वैमनस्य बढ़े। मौर्य को यदि मोदी एवं योगी की रणनीति एवं कार्यों से परेशानी हो रही हो, तो सदन से बाहर लोगों के बीच चलकर फील्ड में इसका हल निकालना चाहिए।

No Previous Comments found.