UP Urban Body Election 2022: निकाय चुनाव में मेयर व अध्यक्ष पद का आरक्षण जारी, नगर विकास मंत्री की प्रेसवार्ता लाइव
UP Elección de Cuerpo Urbano 2022: Reserva para el cargo de alcalde y presidente continúa en elecciones de cuerpo, conferencia de prensa del Ministro de Desarrollo Urbano en vivo
IPN Live
Lucknow, 5 Dec, 2022 05:43 PMलखनऊ, 05 दिसम्बर 2022 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मेयर व अध्यक्ष पद का आरक्षण सोमवार को जारी हो गया। 17 नगर निगम में मेयर पद के अलावा 200 नगर पालिका परिषद व 545 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद का आरक्षण आज लोकभवन में एक प्रेसवार्ता के दौरान नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने जारी किया। शेष बचे 27 जिलों के नगरीय निकायों का वार्ड आरक्षण शुक्रवार को जारी कर दिया गया। इनमें नौ नगर निगम शामिल हैं। अनंतिम अधिसूचना को लेकर सात दिनों के अंदर जिलाधिकारी कार्यालय में लिखित शिकायत व सुझाव दिया जा सकता है। दो दिनों में इनका निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद अंतिम आरक्षण सूची जारी कर राज्य निर्वाचन आयोग को सौंप दी जाएगी।
इस बार 762 नगरीय निकायों में होगा चुनाव
प्रदेश में कुल 763 नगरीय निकाय थे किंतु प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों अलीगढ़ की टप्पल नगर पंचायत का दर्जा वापस ले लिया था। ऐसे में इस बार 762 नगरीय निकायों का चुनाव कराया जाएगा। 48 जिलों के नगरीय निकायों के वार्ड आरक्षण सूची गुरुवार को जारी की गई थी। शेष बचे 27 जिलों के वार्ड आरक्षण की सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई।

No Previous Comments found.