उ.प्र. विधानसभा चुनाव: दोपहर एक बजे तक 35.88 फीसदी हुआ मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत राज्य के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीट के लिये मतदान रविवार सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी में 01 बजे तक 35.88 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 20 Feb, 2022 03:47 PM

लखनऊ, 20 फरवरी (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत राज्य के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीट के लिये मतदान रविवार सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी में 01 बजे तक 35.88 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

बता दें कि तीसरे चरण में प्रदेश में 16 जिलों के कुल 59 विधानसभा क्षेत्रों में 627 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 97 महिला प्रत्याशी हैं। 

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीडी राम तिवारी ने बताया कि तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों में मतदान जारी है। यूपी में 01 बजे तक 35.88 फीसदी मतदान हुआ है। 

यूपी में दोपहर 01 बजे तक 35.88 फीसदी मतदान

हाथरस में 36.67 फीसदी मतदान

मैनपुरी में 41.08 फीसदी वोटिंग

फर्रूखाबाद में 35.10 प्रतिशत मतदान

एटा में 42.31 फीसदी मतदान

औरैया जिले में 35.12 प्रतिशत वोटिंग

फिरोजाबाद में 38.21 फीसदी मतदान

कानपुर देहात में 34.43 फीसदी मतदान

कासगंज में 37.57 फीसदी मतदान

कन्नौज में 37.90 फीसदी वोटिंग

इटावा में 36.26 प्रतिशत वोटिंग

कानपुर नगर में 28.56 प्रतिशत मतदान

जालौन में 37.43 प्रतिशत वोटिंग

झांसी में 32.86 फीसदी मतदान

ललितपुर में 42.10 प्रतिशत वोटिंग

हमीरपुर में 35.83 प्रतिशत वोटिंग

महोबा में 38.13 फीसदी मतदान

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.