UP विधानसभा में गूंजा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्च का मुद्दा, अध्यक्ष बोले: कुछ गड़बड़ कर रहे होंगे

The issue of lathicharge on Congress workers resurfaced in the UP Assembly, with the Speaker saying they must be up to something.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 17 Feb, 2026 07:59 PM

लखनऊ, (आईपीएन)। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने मंगलवार को सदन के बाहर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्च का विषय विधानसभा में उठाया। खास बात यह रही कि जहां एक ओर नेता कांग्रेस इस मुद्दे को उठा रही थीं तभी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि कुछ गड़बड़ कर रहे होंगे।

आराधना ने कहा कि धरना-प्रदर्शन लोकतंत्र की नींव है। हम अपनी आवाज इस प्रदेश की जनता के लिए उठा रहे हैं जो सरकार मनरेगा कानून को बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि हम लोग गांधी जी के बताये रास्ते पर शांन्तिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, बावजूद इसके पुलिस ने बूरी तरीके से कार्यकर्ताओं को पीटा। 

सदन के बाहर आराधना ने आईपीएन को दिए अपने बयान में कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस के प्रदर्शन को रोकना भाजपा योगी आदित्यनाथ का तानाशाही रवैया है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.