Lucknow नगर निगम ने चलाया प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध जागरूकता अभियान

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 28 Dec, 2021 05:45 PM

लखनऊ, (आईपीएन)। स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के अन्तर्गत 75 माईक्रॉन से कम इस्तेमाल होने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णतः लगाया गया है। इस क्रम में नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय से शाम 04 बजे प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलीथीन/प्लास्टिक के विरूद्ध जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया। 

इस अभियान के अन्तर्गत नगर निगम लखनऊ के सभी 110 चैम्पियंस एवं जोनल अधिकारी/सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के साथ सभी प्रमुख बाजारों यथा (अमीनाबाद, हजरतगंज, नरही बाजार, कैसरबाग, अमीनाबाद, गौतमबुद्ध मार्ग (लाटूश रोड), शिवाजी मार्ग (हीवेट रोड), गुरुद्वारा रोड, यहियागंज, चारबाग मार्केट, राजाजीपुरम ई-ब्लाक मार्केट, नाका से गनेशगंज मार्केट होते हुए श्रीराम रोड तक, डालीगंज बाजार, कपूरथला चौराह, गोलमार्केट, महानगर, इंजीनियरिंग कालेज चौराहा,  पत्रकारपुरम चौराहा, विवेकखंड, गोमती नगर, निशातगंज बाजार ओवरब्रिज के नीचे (निशातगंज चौराहे से नवनीत राय द्वार तक), चिनहट बाजार (चिनहट तिराहे से विधायक चौराहे तक), टेढ़ी पुलिया से बाराबिरवा (आलमबाग मार्केट), चौक, ठाकुरगंज, कमला नेहरू चौराहा (चरक चौराहा) से तुलसीदास मार्ग पर बुलाकी अड्डा तक, भूतनाथ मार्केट, लेखराज मार्केट, मुंशीपुलिया चौराहा, आम्रपाली मार्केट, तेलीबाग मार्केट, पी.जी.आई. तक, बंगला बाजार, खजाना मार्केट) में दुकानदारो व नागरिको को प्रतिबंधित श्रेणी 75 माईक्रॉन से कम के सिंगल यूज पॉलीथीन/प्लास्टिक दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराते हुए उसके प्रयोग को रोकने हेतु प्रेरित किया गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक रिसाइकिल नहीं किया जा सकता और यह जमीन को अनुपजाऊ बनाता है, नालियों को जाम करता है तथा नदियों को प्रदूषित करता है। इसके अतिरिक्त जानवरों के पेट में जाकर उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाता है। इस अभियान का उद्देश्य प्लास्टिक के प्रयोग को पूर्णतः बन्द कराते हुए शहर के पर्यावरण की शुद्धता एवं स्वच्छता में वृद्धि किया जाना है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.