KGMU प्रवक्ता बोले : कोई मरीज प्रभावित नहीं हुआ है, 1 मिनट के लिए रुकी थी लिफ्ट

KGMU spokesperson said: No patient was affected, the lift stopped for 1 minute

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 7 Aug, 2025 02:46 PM

लखनऊ, (आईपीएन)। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता प्रोफेसर डॉ केके सिंह ने बताया कि आज सुबह लिफ्ट खराब होने के संबंध में जैसे ही उन्हें सूचना मिली तुरंत उन्होंने परिसर में पहुंचकर लिफ्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बिजली जाने के कारण जनरेटर पर ट्रांसफर लेने के दौरान 1 मिनट से कम समय के लिए लिफ्ट रुकी रही। इसी बीच लिफ्ट के अंदर मौजूद किसी व्यक्ति ने यह सूचना सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। मुझे जानकारी मिलते ही मैंने तत्काल निरीक्षण किया। 

प्रवक्ता ने बताया कि लिफ्ट के अंदर लिखा टोल फ्री नंबर पूरी तरह से सक्रिय है जिसकी जांच उन्होंने स्वयं की है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.