जन भवन लखनऊ में आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण, “हमारा जन भवन” पुस्तक का विमोचन

Inauguration of the new building of Adarsh ​​Secondary School in Jan Bhawan Lucknow, release of the book “Hamara Jan Bhawan”

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 13 Apr, 2026 05:06 PM
विद्यालय को कक्षा 10 तक उच्चीकृत कर आधुनिक स्वरूप में किया गया विकसित

14 कक्षाएं, कंप्यूटर लैब व एआई लैब सहित अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध

ऑपरेशन कायाकल्प व स्कूल चलो अभियान से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को 12वीं तक उच्चीकृत करने और हर ब्लॉक में विद्यालय खोलने की पहल तेज- बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह 

लखनऊ, (IPN)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जन भवन, लखनऊ में आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया तथा “हमारा जन भवन” नामक 150 से अधिक पृष्ठों की पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में जन भवन परिसर में विगत सात वर्षों में हुए विकास एवं परिवर्तन का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है। साथ ही विद्यालय के संचालन हेतु नई बस की चाबी प्रधानाचार्य एवं चालक को सौंपकर विद्यार्थियों की सुविधा सुनिश्चित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि राज्यपाल के विजन एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1961 में प्रारंभ हुए इस परिषदीय विद्यालय का अब आधुनिक रूप में कायाकल्प कर कक्षा 10 तक उच्चीकृत किया गया है, जो प्रदेश में शिक्षा के विस्तार का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

मंत्री सिंह ने कहा कि विद्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का केंद्र है। इस नव निर्मित विद्यालय में 14 कक्षाओं के साथ-साथ कंप्यूटर लैब, एआई लैब एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं व्यावहारिक शिक्षा मिल सके।

उन्होंने बताया कि योगी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में “ऑपरेशन कायाकल्प” के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का व्यापक विकास किया है। 19 मानकों पर विद्यालयों को सुदृढ़ कर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है। इसके साथ ही “स्कूल चलो अभियान” के माध्यम से नामांकन में वृद्धि एवं ड्रॉपआउट दर में कमी लाने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।

मंत्री सिंह ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के विस्तार का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रदेश के 746 विद्यालयों को कक्षा 12 तक उच्चीकृत किया जा रहा है तथा प्रत्येक ब्लॉक में बालिकाओं के लिए विद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, जिससे कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित न रहे।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.