बिजनौर में नगर निगम और राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ ₹ की सरकारी भूमि कराई गई अतिक्रमणमुक्त

In Bijnor, the Municipal Corporation and the Revenue Department took major action, freeing government land worth ₹5 crore from encroachment.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 15 Jun, 2026 01:31 AM

लखनऊ, (IPN)। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) न्यायालय द्वारा ग्राम बिजनौर, तहसील सबिजनौर में नगर निगम और राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी भूमि कराई गई अतिक्रमणमुक्तरोजनीनगर स्थित विभिन्न गाटा संख्याओं की सरकारी भूमि पर पारित बेदखली आदेश के अनुपालन में रविवार को नगर निगम लखनऊ एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 0.660 हेक्टेयर सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया। मुक्त कराई गई भूमि की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये बताई गई है।

नगर आयुक्त गौरव कुमार एवं अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी सरोजनीनगर अंकित शुक्ला, प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति रामेश्वर प्रसाद तथा नगर निगम के तहसीलदार श्री अरविन्द पाण्डेय के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व एवं नगर निगम की टीम ने ग्राम बिजनौर स्थित बंजर, नवीन परती, ऊसर एवं पुरानी परती श्रेणी की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया।

अभियान में तहसील सरोजनीनगर के नायब तहसीलदार जितेन्द्र शर्मा, राजस्व निरीक्षक प्रेम प्रकाश पाण्डेय सहित राजस्व एवं नगर निगम के लेखपाल मौके पर उपस्थित रहे। वहीं थाना बिजनौर से उपलब्ध कराए गए पुलिस बल, पीएसी तथा नगर निगम की ईटीएफ टीम के सहयोग से जेसीबी मशीनों द्वारा अवैध रूप से निर्मित बाउंड्रीवाल एवं प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.