योगी के पूर्व मंत्री ने UP के लिए BCCI से रणजी ट्रॉफी में चार टीमों की मांग की
Former Yogi Adityanath minister requests BCCI to field four teams for UP in Ranji Trophy
IPN Live
Lucknow, 4 Apr, 2026 01:44 PMलखनऊ, (IPN)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने वीडियो संदेश जारी कर Board of Control for Cricket in India (BCCI) से उत्तर प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में चार टीमों की मांग की।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे 25 करोड़ आबादी और 75 जनपदों वाले राज्य में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं, लेकिन अवसर बेहद सीमित हैं।
वर्तमान व्यवस्था में एक ही टीम होने के कारण हजारों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित मंच नहीं मिल पाता।
उन्होंने स्पष्ट किया कि Supreme Court of India द्वारा ऐसी कोई रोक नहीं है कि किसी राज्य से एक से अधिक या चार टीमें नहीं बन सकतीं।
रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की चार टीमें बनाने से अधिक खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अवसर मिलेगा।
इससे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों ( सभी 75 जनपदों ) की प्रतिभाओं को समान प्रतिनिधित्व मिल सकेगा।
उन्होंने इस मांग को खिलाड़ियों के हित में आवश्यक बताते हुए इसे खेल व्यवस्था में सुधार का महत्वपूर्ण कदम बताया।
उन्होंने प्रदेश के खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों से इस मुहिम में जुड़ने और समर्थन देने की अपील की।
उनका कहना है कि “हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को उसका हक और मंच मिलना चाहिए, यही इस अभियान का उद्देश्य है।”

No Previous Comments found.