UP के पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को दी ईद की बधाई

Former UP minister Mohsin Raza extended Eid greetings to the people of the state and the country.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 21 Mar, 2026 03:01 AM

लखनऊ, (IPN)। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अपने वीडियो संदेश में उन्होंने ईद को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व बताया।

उन्होंने कहा कि ईद हमें त्याग, सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करने का संदेश देती है।

श्री रज़ा ने सभी से अपील की कि इस पावन अवसर पर गरीबों, जरूरतमंदों और वंचितों की मदद करें।

उन्होंने प्रदेश में शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में समावेशी विकास और सबका साथ-सबका विकास की भावना को आगे बढ़ाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार राष्ट्र की एकता और सामाजिक समरसता को और मजबूत करेगा।

अंत में उन्होंने सभी के लिए खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.