कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने दी बारावफात की बधाई

Congress MP Pramod Tiwari extended greetings on the occasion of Barawafat.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 26 Aug, 2026 05:27 PM

लखनऊ, 26 अगस्त (आईपीएन)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने बारावफात के मुबारक अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उनके आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश में बारावफात के अवसर पर सभी के लिए शांति और समृद्धि की कामना की गई है।

प्रमोद तिवारी ने कहा कि बारावफात का पावन अवसर समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द, प्रेम और शांति की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने देश-प्रदेश में अमन, खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए सभी से मिल-जुलकर रहने का आह्वान किया।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि भारत की विविधता और सांस्कृतिक परंपराएं इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। सभी धर्मों और समुदायों के त्योहार आपसी सद्भाव एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने बारावफात के अवसर पर मुस्लिम समाज सहित समस्त देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

#ipnlive #ipnnews #ipn #Barawafat #PramodTiwari #Congress #Lucknow #UttarPradesh #BhaiChara #Aman #Shanti #GoodWishes

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.