लखनऊ पहुंचे CEC ज्ञानेश कुमार बोले : UP के मतदाताओं और BLO को समझाने आये हैं

CEC Gyanesh Kumar, who arrived in Lucknow, said: I have come to explain to the voters and BLOs of UP.

IPN Live

IPN Live

Lucknow, 24 Aug, 2026 09:22 AM

लखनऊ, 24 अगस्त 2026 (आईपीएन)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, “लखनऊ मेरी तपोभूमि रही है, यहां मेरी शिक्षा भी हुई।”

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को संदेश देने के लिए आया है। खासतौर पर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें समझाई जाएंगी। इसके साथ ही प्रदेश की यूनिवर्सिटी और स्कूलों में भी चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं पूरी प्रक्रिया को समझाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

गौरतलब है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हाईस्कूल (1979) और इंटरमीडिएट (1981) दोनों में यूपी बोर्ड में टॉप कर उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने 1979 में करीब 10 लाख विद्यार्थियों में हाईस्कूल और 1981 में करीब 6 लाख विद्यार्थियों में इंटरमीडिएट में यूपी बोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

#eci #cec #gyaneshkumar #ipnlive #ipnnews #ipn

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.